Kuwait Fire Tragedy: अंतिम दर्शन को बेचैन हुए अपने...!

Kuwait Fire Tragedy: अंतिम दर्शन को बेचैन हुए अपने...!

- कुवैत से केरल लाए गए 45 भारतीयों के शव

- कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

एर्नाकुलम, कोच्चि। कुवैत अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से कोच्चि एयरपोर्ट लाया गया, जहां पहले से एंबुलेंस तैनात थी। एर्नाकुलम रेंज के डीआईजी पुट्टा विमलादित्य ने कहा कि हमने शवों को प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही कर ली थी। 

डीआईजी ने कहा कि हमने पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के साथ समन्वय किया है। शव प्राप्त होने के बाद उन्हें उचित तरीके से संबंधित स्थानों पर ले जाया जाएगा। बता दें कि 23 शव केरल के हैं, 7 तमिलनाडु के और 1 कर्नाटक का है। प्रत्येक शव के लिए एक समर्पित वाहन उपलब्ध कराया गया है।

केरल के मंत्री भी एयरपोर्ट पहुंचे

उधर, केरल के राजस्व मंत्री के. राजन कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां कुवैत में आग की घटना में 45 भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेकर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान पहुंचा।

भारत सरकार करेगी हर संभव मददः सुरेश गोपी 

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी इतनी बड़ी है कि यह प्रवासी समुदाय पर आघात है। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों ने केरल की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद की। व्यक्तिगत क्षति हर घर की है जो इस त्रासदी से प्रभावित हुआ है। सुरेश गोपी ने कहा कि भारत सरकार उचित कार्रवाई और निर्णय लेगी और बहुत उचित राहत प्रदान करेगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram