Ghaziabad: शादी का झांसा देकर युवती से 5.75 लाख हड़पे
- पीड़िता की वीडियो भी कर दी वायरल
गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र की युवती को नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले युवक से दोस्ती करनी महंगी पड़ गई। आरोपी युवक युवती को शादी का झांसा देकर होटल ले गया और उसकी वीडियो बना ली। वीडियो बनाने के बाद युवती को ब्लैकमेल कर चार बार में पांच लाख 75 हजार रुपये हड़प लिए। विरोध करने पर आरोपी ने फोन छीनकर उसकी वीडियो वायरल कर दी। कौशांबी पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
युवती ने बताया कि एमएनसी कंपनी में काम के दौरान उसकी दिल्ली महरौली में रहने वाले ईशान नाम के युवक से जान पहचान हुई थी। कुछ दिनों में दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई। इस दौरान ईशान ने उसे शादी करने का झांसा दिया। वह उसे बहाने बनाकर होटल ले गया। होटल में आरोपी ने उसकी वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर ली। इतना ही नहीं, शातिर ने युवती पर दबाव डालकर उससे चार बार में ऑनलाइन 5.75 लाख रुपये भी ले लिए। युवती ने पिछले दिनों आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह भड़क गया और 18 अगस्त को अपना उपहार में दिया मोबाइल छीन लिया। उसके बाद आरोपी ने युवती के परिवार रिश्तेदार और अन्य लोगों के अलावा सोशल मीडिया पर उसकी निजी वीडियो वायरल कर दी।
युवती का कहना है कि आरोपी ने सभी वीडियो कंपनी में मैनेजर को भी भेज दी। इसका पता चलने पर युवती ने आरोपी से विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर ऑफिस से निकाल दिया। पीड़िता ने कौशांबी थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लेनदेन के कागज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review