पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट से बोले सॉलिसिटर जनरल 'पुलिसवाले प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पी रहे थे'

पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट से बोले सॉलिसिटर जनरल 'पुलिसवाले प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पी रहे थे'

आपको बता दे की पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई ।

दलील देते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा , मैं आभारी हूं कि कोर्ट ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लिया । यह दुर्लभ मामला है ।

जब पीएम को सड़क मार्ग से जाना होता है तो SPG DGP से पूछती है , उनकी हरी झंडी के बाद ही यात्रा शुरू हो सकती है. जब सड़क पर ब्लॉक था तो मंजूरी क्यों दी गई ।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यह मामला सिर्फ किसी पर नहीं छोड़ा जा सकता और यह सीमा पार आतंकवाद का मामला है , इसलिए एनआईए अधिकारी जांच में सहायता कर सकते हैं । इस मामले में अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी ।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा, पीएम की सुरक्षा में एक कार 500 मीटर आगे चलती है । जो पुलिसवाले प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पी रहे थे , उन्होंने उस कार को भी सूचना नहीं दी कि पीएम को आगे आने से रोक दीजिए । वहां धार्मिक जगह से फ़्लाईओवर के दूसरी तरफ भी भीड़ जमा करने की घोषणा हो रही थी ।

वहीं, याचिकाकर्ता वकीलों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने कहा , यह सिर्फ कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है । यह संसद से पास SPG एक्ट के पालन का मामला है । इसे कोर्ट ने भी मंजूरी दी थी , एक्ट की धारा 14 कहती है कि केंद्र, राज्य और हर सरकारी विभाग को इसके आदेश का पालन करना होगा । मनिंदर सिंह ने कहा , एक पूर्व प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में पेश होना था ।

हाई कोर्ट ने सुनवाई की जगह बदलने से मना कर दिया । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि SPG का दायरा हर जगह है , उसे अपनी सुरक्षा में रखे गए व्यक्ति की सुरक्षा से नहीं रोका जा सकता । खुद पीएम भी SPG को सुरक्षा से नहीं रोक सकते । पीएम को बठिंडा से फिरोजपुर जाते समय 20 मिनट रुकना पड़ा. यह बहुत गंभीर बात है । मैं राज्य सरकार पर टिप्पणी नहीं करना चाहता , इसकी जांच राज्य नहीं कर सकता ।।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram