जाने चावल या रोटी किसे खाने से तेजी से घटेगा वजन...

जाने चावल या रोटी किसे खाने से तेजी से घटेगा वजन...

किसी को चावल पसंद होते हैं खाने में तो किसी को रोटी. वहीं कई लोग वेट लूज करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. डायटिशियन के मुताबिक, सिर्फ डाइट में जरूरी बदलाव करके ही वजन को कम किया जा सकता है. कुछ लोग जानकारी की कमी के चलते वेट लॉस का गोल लेकर रोटी खाना ही बंद कर देते हैं, वहीं, कुछ लोग चावल से परहेज कर लेते हैं.

वजन कम करने में रोटी या चावल कौन ज्यादा बेहतर है, इसको लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं. डायटिशियन के मुताबिक, दोनों में से एक भी बात सच नहीं है. रोटी-चावल की न्यूट्रिशनल वैल्यू में डिफ़रेंस पाया जाता है. इसलिए दोनों के सेवन से वेट लॉस पर कोई इफेक्ट नहीं पड़ता है. आप भी जान लीजिए आपका वजन किस को खाने से तेजी से घटने लगेगा. 

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोटी या चावल दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. दोनों ही वेट लॉस में फायदेमंद होते हैं. किसी एक को छोड़ने का फायदा नहीं मिलने वाला है. वेट लॉस करने के लिए आप सप्ताह में चार दिन रोटी और दो दिन चावल खा सकते हैं. इस तरह डाइट में वैराइटी भी बनी रहेगी और आपका वजन भी कम होगा. उनका कहना है कि कई लोग वेट लॉस के चक्कर में भूखे रह जाते हैं. यह बिल्कुल ही गलत है. इससे कई तरह की स्वस्थ्य समस्या हो सकती हैं.

गेहूं की तुलना में रागी, ज्वार और बाजरे की रोटी वेट लॉस करने में ज्यादा फायदेमंद होती है. इनसे बनी रोटी खाने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स नीचे आता है और इंसुलिन लेवल तेजी से नहीं बढ़ पाता. इन रोटियों में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अच्छी-खासी होती है. ज्वार, बाजरा और रागी की रोटी से वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है. वहीं, वेट लॉस के लिए आप ब्राउन राइस खा सकते हैं. व्हाइट राइस का पानी निकालकर आप चाहें तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. आप या चावल कुछ भई खा सकते हैं लेकिन एक निश्चित मात्रा में.

डाइटिशियन की मानें तो रोटी में ग्लूटन पाया जाता है, जबकि चावल ग्लूटन फ्री होते हैं. वो लोग जो ग्लूटन इनटॉलरेंस या ग्लूटन सेंसिटिविटी है, उन्हें रोटी कम और चावल ज्यादा खाना चाहिए. वहीं, डायबिटीज के मरीजों को रोटी ज्यादा खानी चाहिए. शुगर के मरीजों को चावल से बचकर रहना चाहिए. वरना वजन घटाने के चक्कर में उनका शुगर लेवल बिगड़ सकता है. ऐसे लोग जो हेल्दी हैं उन्हें वजन कम करने के लिए रोटी या चावल को सही कॉम्बिनेशन में खाना चाहिए.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram