दिल्ली में कोरोना मामलों के साथ संक्रमण दर में भी आई कमी , मौत के आंकड़ों में हुई बढ़ोतरी

दिल्ली में कोरोना मामलों के साथ संक्रमण दर में भी आई कमी , मौत के आंकड़ों में हुई बढ़ोतरी

दिल्ली में आज लगातार चौथे दिन भी कोरोना के मामलों में काफ़ी गिरावट देखने को मिली है । आज कोरोना के 11684 नये मामले सामने आये हैं जो कल के मुक़ाबले काफ़ी कम है. कल 12527 मामले सामने आये थे । इसके साथ ही संक्रमण दर में भी काफी कमी देखने को मिली है । आज संक्रमण दर 22.47 पर पंहुच गयी है जो कल के मुक़ाबले काफ़ी कम है । कल ये दर 27.99 प्रतिशत पर थी ।

इसके साथ ही कोरोना टेस्ट में पहले के मुक़ाबले आज थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली । आज 52002 टेस्ट कराये गये जबकि एक दिन पहले 44762 टेस्ट ही किये गये थे । इससे पहले 65,621 टेस्ट कराये गये थे । नये कोरोना मरीज़ों के साथ अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 78,112 हो गयी है । वहीं दिल्ली में कोरोना से हुयी मौत के आंकड़ों पर भी नज़र डालें तो पिछले 24 घंटे मे 38 लोगों की मौत हुयी है ।

इससे पहले 12 जनवरी को इतनी ज़्यादा मौतें दर्ज हुयी थी । हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक़ 12 जनवरी को 40 लोगों की मौत हुयी थी और इसके साथ ही पिछले पांच दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो ये संख्या 154 तक पंहुच जाती है । दिल्ली सरकार द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक़ होम आइसोलेशन में इस वक्त 63432 मरीज़ है । जबकि पिछले 24 घंटे में 17516 मरीज़ डिस्चार्ज भी हुए है । कंटेनमेंट जोन्स की संख्या भी बढ़कर अब 37540 हो गयी है , दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीज़ों की संख्या पर नज़र डालें तो दिल्ली में इस वक्त 2730 मरीज़ अस्पतालों में भर्ती है । जिनमें 837 मरीज़ आईसीयू बेड पर भर्ती है तो वहीं 871 मरीज़ ऐसे है जो ऑक्सीजन बेड या वेंटिलेटर पर भर्ती है ।।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram