फिर पैर पसार रहा कोरोना, स्कूलों में लगातार मिल रहे नए मामले
नोएडा: बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते अभिभावक चिंता में आ गए हैं। करीब 12 दिन बाद स्कूलों में CBSE की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं भी शुरू होनी है। ऐसे में अभिभावकों की चिंता ज्यादा बढ़ी हुई है। गाजियाबाद और नोएडा में स्कूली छात्रों व शिक्षकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब दिल्ली के कुछ निजी स्कूलों में भी शिक्षक और छात्रों के संक्रमित होने की खबर है। इसके चलते स्कूल को बंद कर छात्रों को छुट्टी पर भेज दिया गया।
बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते अभिभावक चिंता में आ गए हैं। करीब 12 दिन बाद स्कूलों में सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं भी शुरू होनी है। ऐसे में अभिभावकों की चिंता ज्यादा बढ़ी हुई है। एनसीआर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर दिल्ली के स्कूलों ने सतर्कता बढ़ा दी है।
स्कूलों ने हरकत में आते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने पर जोर देना शुरू कर दिया है, वहीं अभिभावकों के लिए भी रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। एनसीआर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अब दिल्ली के स्कूलों में भी केस मिलने लगे हैं। गंगाराम रोड से नामी निजी स्कूल में एक शिक्षक संक्रमित हो गया है। प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए स्कूल को बंद कर दिया है।
स्कूल प्रशासन को मंगलवार को एक शिक्षक के संक्रमित होने की जानकारी मिली थी, इसलिए बुधवार को स्कूल बंद रहा। किसी अन्य शिक्षक व छात्र में संक्रमण का मामला अभी सामने नहीं आया है। स्कूल को अब सोमवार को खोला जाएगा। वहीं, दक्षिणी दिल्ली के एक स्कूल में भी शिक्षक और छात्रों के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई। इस स्कूल को भी फिलहाल बंद किया गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review