रोजाना करें ये एक्सरसाइज और पाएं लटकती हुई तोंद से छुटकारा

रोजाना करें ये एक्सरसाइज और पाएं लटकती हुई तोंद से छुटकारा

आज के समय में अधिकतर लोग अपने काम काज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने वजन का ख्याल ही नहीं रख पाते हैं। इसके कारण उनका पेट धीरे-धीरे निकलने लगता है। इसके बाद व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कुछ एक्सरसाइज ऐसे होते हैं जिसे घर में आसानी से किया जा सकता है। इसका असर भी शरीर पर बहुत जल्द और बहुत अच्छा दिखता है।

तो आइए जानते हैं ये असरदार एक्सरसाइज

मॉर्निंग वॉक

मोटापा कम करने के लिए सबसे बेहतर टिप्स है मॉर्निंग वॉक करना। पेट की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए आप मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। ये बेहद जरूरी माना गया है। इससे आप एक दिन में 150 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं। इसलिए रोज सुबह 30 मिनट का वॉक जरूर करें।

जुम्बा व्यायाम

अगर आपको अपना बढ़ा हुआ पेट कम करना है और जिम जाने में आलस आता है तो आप जुम्बा डांस कर सकते हैं। ये बेहद असरदार होता है। कहते हैं, जुम्बा डांस से पूरे शरीर का एक्सरसाइज होता है। इतना ही नहीं, इससे शरीर के काम करने की क्षमता भी काफी बढ़ती है। इस एक्सरसाइज को करने से व्यक्ति काफी एक्टिव रहता है।

डम्बल पुश प्रेस

पेट की बढ़ी हुई चर्बी को खत्म करने के लिए डम्बल पुश प्रेस एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए आप एक जोड़ी डम्बल लें और उसे अपने कंधे की ऊंचाई पर टाइट से पकड़ें।

इसके बाद अपनी हथेलियों को एक दूसरे के सामने रखें। अब अपने कोर को टाइट रखें और अपने सिर के ऊपर वजन रखते हुए सावधानी से उठें। इसी तरह इस एक्सरसाइज को एक बार में 4 से 5 सेट करें।

बेंच गारहैमर राइस

बढ़े हुए फैट को कम करने के लिए कई सारे उपाय को करना बहुत जरूरी है। आपको बता दें, इसके लिए ये एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद है। इसके लिए एक बेंच लें। अब बेंच के दोनों कोने को मजबूती से पकड़ें।

इसके बाद अपने घुटनों को 90 डिग्री पर मोड़ें और उसे अपने चेहरे की ओर खींचे। इस एक्सरसाइज को 10 से 15 मिनट तक के लिए करें। मगर इस एक्सरसाइज को करते वक्त सावधान रहें कहीं पीठ में चोट न लग जाएं।

रोज 10 मिनट का करें दौड़

हर व्यक्ति को रोजाना 10 मिनट का दौड़ लगाना चाहिए। दौड़ने से पूरे शरीर का एक्सरसाइज होता है। वहीं इससे व्यक्ति फिट भी रहता है। बता दें, एनर्जेटिक रहने के लिए भी दौड़ना बहुत जरूरी है। इससे व्यक्ति की मांसपेशियों में मजबूती बनी रहती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram