स्मृति ईरानी ने मेरठ में किया डोर टू डोर जन संपर्क

स्मृति ईरानी ने मेरठ में किया डोर टू डोर जन संपर्क

विधानसभा चुनाव के महासंग्राम में लगातार जिले के अंदर वीआईपी कार्यक्रम जारी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वोटरों का दिल टटोलने के लिए मेरठ में पहुंचीं। जहां उन्होंने शहर की कई विधानसभा क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर प्रत्याशियों के लिए वोटिंग की अपील की।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कैंट क्षेत्र स्थित होटल डीरोज में मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। जहां उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कैंट से बीजेपी प्रत्याशी अमित अग्रवाल के समर्थन में वोटिंग की अपील की।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में वायरल हुए सपा के दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी आदिल चौधरी के वीडियो को लेकर भी सपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार के बिना वजूद में आए आदिल चौधरी ने वीडियो में सीधी सीधी धमकी देकर अपनी सरकार आने पर लोगों से बदला लेने का ऐलान किया है। उससे जनता समझ जाए कि चुनाव में किसको जिताना है।

उन्होंने सपा को गुंडों की सरकार बताते हुए जिले की सभी सीटों पर कमल खिलाने की अपील की। इस दौरान कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने फाजलपुर क्षेत्र में डोर टू डोर जन संपर्क करते हुए जनता से अमित अग्रवाल के पक्ष में वोटिंग की अपील की।

बताते चलें कि इसके बाद केंद्रीय मंत्र स्मृति ईरानी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ सोमेंद्र तोमर और किठौर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी सतवीर त्यागी के पक्ष में भी डोर टू डोर कैंपनिंग करेंगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram