जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, Sorry लिखकर हैकर ने यूक्रेन की सरकार को बिटकाइन में दान देने का किया ट्वीट
रूस-यूक्रेन में युद्ध को लेकर भारत ने अपना रुख पहले ही साफ कर दिया है कि वह दोनों देशों के बीच नहीं आएगा। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक कर उनके अकाउंट से यूक्रेन के समर्थन में ट्वीट किया गया है। बता दें कि कल ही यूक्रेन के राष्ट्रपति द्वारा पीएम मोदी से साथ देने की अपील की गई थी।
हालांकि कुछ देर बाद जेपी नड्डा के ट्विटर अकाउंट को फिर से बहाल कर दिया गया है। बता दें कि अकाउंट को हैक करने बाद हैकर ने सोरी भी लिखा था। नड्डा के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया कि 'सोरी मेरा अकाउंट हैक हो गया, हैकर यहां हैकर ने यूक्रेन को बिटकाइन में दान देने की बात कही।
इस बीच इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हम हैक के बारे में जानते हैं और सीईआरटी (कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) इसकी जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि यह हैकिंग किसने की है और इसका क्या मकसद था। बता दें कि कुछ देर पहले ही जेपी नड्डा की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक ट्वीट भी किया गया था। इस ट्वीट में जेपी नड्डा ने लिखा था कि 'आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण की सभी 61 सीटों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अपना मताधिकार का प्रयोग करें और राज्य में एक सशक्त सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पहली बार वोट कर रहे मतदाताओं से आग्रह है कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने में आगे आयें।'
https://twitter.com/ANI/status/1497794992672485378?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1497794992672485378%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-bjp-national-president-jp-naddas-twitter-account-hacked-tweets-posted-on-bitcoin-and-ukraine-crisis-22502815.html
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review