Politics: यूपी सरकार को नैतिक स्तर पर इस्तीफा दे देना चाहिएः शिवपाल
- सपा नेता ने बीजेपी पर बोला तीखा जुबानी हमला
इटावा। लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी देश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 80 में से 37 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। इस जीत से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही चाचा शिवपाल यादव भी गदगद हैं। शिवपाल ने बीजेपी पर तीखा जुबानी हमला बोला है। शिवपाल यादव ने गुरुवार को बीजेपी के इस्तीफे की मांग कर दी है। उन्होंने कहा, "बीजेपी को नैतिकता के तौर पर इस्तीफा देना चाहिए। उत्तर प्रदेश में एनडीए को नकार दिया है और अखिलेश यादव की पार्टी को समर्थन दिया है।
शिवपाल ने कहा कि आज विधानसभा चुनाव हो जाए तो प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व वाली सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान हमेशा थे और रहेंगे। वहां पर जो चुनाव जीते हैं वह सेकुलर हैं और सेकुलर रहेंगे। अयोध्या ने असली मर्यादा पुरुषोत्तम सेवक को जिताया है। वहीं फैजाबाद मंडल में भाजपा का सफाया कर दिया है।
मायावती पर लगाया बड़ा आरोप
मायावती के अल्पसंख्यकों को टिकट देने पर भी विचार किया जाएगा बयान पर कहा कि बीच-बीच में जिस तरह मायावती ने टिकट बदले हैं। उससे जनता समझ गई है कि वह भाजपा के साथ हैं। आरोप लगाया है कि जो टिकट दिए हैं, वह भी कोई मुफ्त में नहीं दिए हैं।
शिवपाल यादव को बना सकते हैं नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर कहा कि इसके लिए नेतृत्व जो फैसला लेगा उस पर काम किया जाएगा। कहा कि नेता जी का आशीर्वाद है। उनके आदर्शों पर चलकर ही इतनी सीट जीत सके हैं। बता दें कि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से वर्तमान में विधायक हैं और अब वे कन्नौज से सांसद भी बन गए हैं। नियमानुसार अखिलेश यादव को किसी एक पद से इस्तीफा देना होगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review