इजरायल-ईरान युद्ध को खत्म करने की दिशा में अमेरिका की पहल, तेहरान को भेजा गया विशेष संदेश

इजरायल-ईरान युद्ध को खत्म करने की दिशा में अमेरिका की पहल, तेहरान को भेजा गया विशेष संदेश

इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर एक बड़ा डवलेपमेंट सामने आया है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इजरायल युद्ध को समाप्त करने के पक्ष में नजर आ रहा है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल और द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अमेरिका ने ईरान तक यह संदेश भेजा है कि इजरायल अब अपने अभियान को जल्द समाप्त करना चाहता है।

इजरायल का मानना है कि अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों से उसे अपना प्रमुख सैन्य उद्देश्य प्राप्त हो गया है। उसे लगता है कि युद्ध अब रुकना चाहिए क्योंकि वह अपने अभियान "राइजिंग लॉयन" के लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है।

इजरायल के चैनल-12 ने रिपोर्ट में बताया कि आने वाले कुछ दिनों में इजरायल को लगता है कि वह ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल खतरों को काफी हद तक खत्म कर देगा।

इस बीच, अरब देशों के अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि अमेरिका ने उनसे अनुरोध किया है कि वे ईरान तक यह संदेश पहुंचाएं कि इजरायल अब अपने सैन्य अभियान को समाप्त करने की तैयारी में है।

हालांकि, इस पूरी स्थिति पर ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन कुछ सूत्रों का कहना है कि ईरान अमेरिकी हमलों का जवाब देने की योजना पर विचार कर रहा है।

यह घटनाक्रम क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में एक अहम मोड़ साबित हो सकता है। अमेरिका की यह कूटनीतिक पहल अब इस संघर्ष को विराम देने की संभावनाओं को मजबूती देती दिख रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram