हरिद्वार पहुंची कंगना रणौत, गंगा आरती में हुई शामिल, लोकसभा चुनावों के रिजल्ट को लेकर कहा ये

हरिद्वार पहुंची कंगना रणौत, गंगा आरती में हुई शामिल, लोकसभा चुनावों के रिजल्ट को लेकर कहा ये

अभिनेत्री ने हरिद्वार पहुंचकर दक्षिण काली मंदिर में जाकर पूजा की। इसके साथ ही वो हरिद्वार की गंगा आरती में गई। मीडिया से बात चीत के दौरान उनसे कई पॉलिटिक्स से जुड़े सवाल पूछे गए। इस पर कंगना ने अपनी राय भी दी। इसके अलावा बॉलीवुड क्वीन ने 2024 चुनावों को लेकर भविष्यवाणी भी कर डाली।

कंगना के हरिद्वार पहुंचने पर मीडिया ने उन्हें घेर लिया। इसके साथ ही मीडिया अभिनेत्री से तरह तरह के प्रश्न पूछ रही थी। इन्हीं में से एक प्रश्न राजनीति से जुड़ा हुआ था। मीडिया ने एक्ट्रेस से 2024 के चुनाव का रिजल्ट पुछा। जिसपर कंगना ने भविष्यवाणी करते हुए कहा की जो 2019 में हुआ वो 2024 में भी होगा।

बता दें की 2019 में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में NDA ने 352 सीट के साथ लोक सभा चुनाव जीता था। पार्टी बहुमत से सत्ता पर आई थी। अभिनेत्री भी इसी ओर इशारा कर रही थी। उनके अनुसार 2024 में भी BJP पार्टी ही सत्ता में आएगी।

कंगना ने कहा की ‘उनकी बहुत इच्छा थी की वो केदारनाथ धाम के दर्शन करें। उन्होंने कहा की वो सब मशहूर जगह जाएंगी। उन्होंने आगे कहा की वो 2024 के चुनावों के लिए उत्सुक है और उन्हें लगता है की जो 2019 में हुआ था वहीं 2024 में भी होगा। इसके बाद वो केदारनाथ धाम जाएगी।’ अभिनेत्री ने बताया की वो हमेशा से ही केदारनाथ के दर्शन करना चाहती थी। अब उनकी ये इच्छा पूरी होने जा रही है।

कंगना जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में दिखाई देंगी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 से 1977 तक इमरजेंसी लगाई गई थी। ये फिल्म देश में लगी उसी इमरजेंसी पर आधारित है। इस फिल्म को कंगना खुद डायरेक्ट कर रही है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े आदि कलाकार शामिल है।

इसके अलावा वो तेजस फिल्म का भी हिस्सा होंगी। इस फिल्म में वो एयरफोर्स पायलट का रोल निभाएंगी। इसके साथ ही वो तमिल की फिल्म चंद्रमुखी के रीमेक चंद्रमुखी 2 में भी दिखाई देंगी। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। इस फलम में कंगना का किरदार राजा के दरबार में डांसर चंद्रमुखी का है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram