मेरठ में भाजपा की बड़ी बैठक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर 14 अभियान कार्यक्रमों की तैयारी

मेरठ में भाजपा की बड़ी बैठक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर 14 अभियान कार्यक्रमों की तैयारी

मेरठ में भाजपा पश्चिम क्षेत्र की बैठक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बनेगी व्यापक रणनीति

14 अभियान कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं तक पहुंचेगी भाजपा

मेरठ के बागपत रोड स्थित हर्मन सिटी में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र कार्यालय पर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने किया।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा द्वारा कुल 14 अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

15 से 17 अप्रैल तक टाउन हॉल और पदयात्राएं

बताया गया कि 15 से 17 अप्रैल के बीच विशेष टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें केवल महिलाओं की भागीदारी होगी। ये कार्यक्रम पूरे प्रदेश में 11 स्थानों पर होंगे, जबकि पश्चिम क्षेत्र में मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और मुरादाबाद में इनका आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित होंगे और हर लोकसभा क्षेत्र में 15 से 17 अप्रैल के बीच नारी शक्ति पदयात्रा निकाली जाएगी। इन पदयात्राओं की दूरी लगभग 2 से 3 किलोमीटर निर्धारित की गई है।

बाइक रैली, मार्च और विजय दौड़ की भी तैयारी

कार्यक्रमों के तहत 15 अप्रैल को नगर निगम और नगर पालिका स्तर पर महिलाओं द्वारा स्कूटर और बाइक रैली निकाली जाएगी। वहीं 18 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन आरक्षण बिल के सदन में पारित होने के समर्थन में 20 अप्रैल को नारी शक्ति मार्च आयोजित किया जाएगा।

इसी दिन नारी शक्ति विजय दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम 10 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में महिला मोर्चा की पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष वर्षा कौशिक, कार्यक्रम के सह-संयोजक नरेश तोमर, श्रीमती सिद्धि प्रधान, छवि दीक्षित, कविता सिरोही, गजेंद्र शर्मा, इंद्रपाल बजरंगी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram