आज कल्याण सिंह के दाह संस्कार में पहुंचेंगे कई बड़े दिग्गज

आज कल्याण सिंह के दाह संस्कार में पहुंचेंगे कई बड़े दिग्गज

UP: कल्याण सिंह के आज दाह संस्कार में पहुंचेंगे बड़ी दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का अंतिम संस्कार आज (सोमवार) बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर होगा. उनके अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हाेंगे.कल्याण सिंह के बेटे और भारतीय जनता पार्टी से सांसद राजवीर सिंह ने यह जानकारी दी है.

अंतिम यात्रा में होगी भारी भीड़

राजवीर सिंह ने कहा है कि कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती भी शामिल होंगी. कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे अलीगढ़ अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से निकलेगी.कल्याण सिंह की शवयात्रा उनके पैतृक गांव अतरौली होते हुए बुलंदशहर नरौरा के राज घाट तक 3 बजे तक पहुंचेगी. वहीं राज घाट पर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो गई हैं.वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे.

पूर्व सीएम कल्याण सिंह 2004 में बुलंदशहर सीट से सांसद रहे थे. 1996 में जनपद की डिबाई सीट से विधायक भी चुने गए. नरौरा जहां अंतिम संस्कार होना है वह डिबाई विधासभा क्षेत्र में आता है. 1996 में कल्याण सिंह यहीं से विधानसभा चुनाव जीते थे. उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना हैं.

शनिवार को हुआ था निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया था. 89 वर्ष के कल्याण सिंह पिछले डेढ़ महीने से लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे. डेढ़ महीने पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था. उनकी हालत हर दिन बिगड़ती गई और शनिवार को निधन हो गया.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram