रावण से पहले बिहार के दु:शासन नेताओं का हो दहन - Pappu Yadav
पटना- जन अधिकार पार्टी के प्रमुख व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ Pappu Yadav की ललकार फिर गूंजी एक बार फिर बिहार के नेताओं को लेकर विवादस्पद बयान दिया जेल से रिहा होने के बाद वे दिल्ली से पटना पहुंचे पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस नवरात्रि में Ravana रावण वध से पहले बिहार के दु:शासन नेताओं का वध कर देना चाहिए.पूर्व सांसद ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद परेशान आत्मा है। कांग्रेस के नये विधायक के बगैर आप सरकार बना लीजिए तो यह सिर्फ ख्याली पुलाव है।
Pappu Yadav ने कहा कि लोग देख रहे हैं कि राजद वाले एक तरफ तो कांग्रेस को लात मारते हैं और दूसरी ओर बिहार में सरकार भी बनाना चाहते हैं, मेरी समझ से बाहर है. ये लोग एक सीट के चलते सारे रिश्ते को तोड़ रहे हैं वैसे इन लोगों की आदत है वक्त पड़ता है तो पैर पकड़ लेते हैं, नहीं तो फिर गला पकड़ लेते हैं। इन्होंने पहले भी एमपी चुनाव में और विधानसभा चुनाव में अपनी औकात दिखा दी है।
पूर्व सांसद Pappu Yadav ने कहा उपचुनाव सरकार का चुनाव होता है. मेरे उमीदवार को सहानुभूति के वोट जरूर मिलेगा. हमलोग बहुत मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. कुशेश्वरस्थान पर हम अच्छी स्थिति में हैं और लोगों को कड़ी टक्कर देंगे।
पूर्व सांसद ने कहा कि देश की स्थिति अच्छी नहीं है. बिहार में नियोजित शिक्षक को 3 महीने से वेतन नहीं मिला है. हम उम्मीद करते हैं कि दुर्गापूजा नहीं तो कम से कम दीपावली तक इन लोगों को वेतन सरकार दे। पूर्व सांसद ने बिहार सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा स्थिति साफ है और आगे आंदोलन के लिए तैयार रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review