सनसनीखेज वारदात: यहां दिनदहाड़े उत्तराखंड के युवक का गला काटकर मर्डर

सनसनीखेज वारदात: यहां दिनदहाड़े उत्तराखंड के युवक का गला काटकर मर्डर

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात से दहशत फैल गयी। शहर के व्यस्त रहने वाले इलाके में हल्द्वानी के एक युवक की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गयी। अचानक हुयी हत्या की वारदात से इलाके में अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। हमलावर मृतक के साथ ही ईको कार में सवार होकर आए थे।

सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। ईको चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पुरानी रंजिश में हत्या होने की आशंका जतायी है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके से मिले मोबाइल काल की डिटेल भी निकलवायी जा रही है।

घटना मंगलवार दोपहर की है। ईको में सवार होकर नवाबगंज से पीलीभीत नौगवां ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे उत्तराखंड के हल्द्वानी इलाके के वार्ड नंबर 35 के वनफूलपुरा निवासी मोहम्मद इब्राहिम (35) की गला रेतकर ईको में ही सवार दो लोगों ने हत्या कर दी। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े युवक को देख हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

एएसपी, सीओ भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और जानकारी जुटाई। घायल ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े हत्याकांड को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। ईको चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक मोहम्मद इब्राहिम के पास एक टिकट मिला, जिससे पता लगा कि वह पहले हल्द्वानी से खटीमा पहुंचा। इसके बाद वहां से नवाबगंज चला गया।

ईको बरेली से आ रही थी और हत्या करने वाले दोनों युवक उसमें बरेली से ही सवार हुए थे। नवाबगंज से ईको में इब्राहिम भी सवार हो गया। ईको चालक गाड़ी लेकर नौगवां ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास के पास पहुंच गया और तीनों से उतरने के लिए कहा। जिसके बाद वापस असम चौराहा पर उतरने की बात कहकर ईको मुड़वा ली थी।

जैसे ही गाड़ी मोड़कर चालक आगे की तरफ बढ़ा दोनों ने हमला कर दिया और मोहम्मद इब्राहिम के गले में धारदार हथियार से वार कर दिया। खुद को बचाते हुए ईको से उतरकर लहूलुहान इब्राहिम नौगवां चौराहा की तरफ कुछ कदम भाग और गिर पड़ा। हत्यारोपी ईको से उतरकर असम चौराहा की तरफ भाग गए। एक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी से पुलिस को हत्यारोपियों की तस्वीर कैद मिली है। उसकी मदद से पुलिस खुलासे तक पहुंचने की तैयारी में जुटी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram