उत्तराखंड में सनसनी: सल्ट विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी की लव मैरिज के बाद हत्या

उत्तराखंड में सनसनी: सल्ट विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी की लव मैरिज के बाद हत्या

अल्मोड़ा: इस समय की बड़ी खबर अल्मोड़ा से सामने आई है। सल्ट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के दलित व लोकप्रिय नेता की हत्या कर दी गई है। भिकियासैंण में प्रेम विवाह करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद नेता जगदीश चंद्र की हत्या कर दी। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल मौजूद है। हर कोई सहमा हुआ है।

सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी की शादी बीती 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर मे हुई थी। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। शादी से पहले अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह के साथ रहने वाली गुड्डी की यह शादी पिता और भाई को पसंद नहीं थी।

इसी कड़ी में बीते गुरुवार को भी ससुराल वालों ने जगदीश को भिकियासैंण में पकड़ा था। बाद में उन्होंने जगदीश का अपहरण किया और अब उसकी हत्या कर डाली। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहुलूहान शव बरामद कर लिया।

पुलिस महकमे में भी इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। बता दें कि जगदीश चंद्र ने साल 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। प्लंबर का काम करने वाले जगदीश क्षेत्र में लोकप्रिय थे। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि पार्टी से जगदीश चंद्र दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैंं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram