उत्तराखंड में चमत्कार…75 वर्षीय महिला को मृत मानकर रोने लगे परिजन, डॉक्टरों ने दिया नया जीवन
पिथौरागढ़: धरती पर डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि डॉक्टर कई सारे लोगों की जान बचाते हैं। कई बार डॉक्टर के हाथों करिश्मे भी होते हैं। इस बार पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पर एक बुजुर्ग महिला को परिजन मृत मान चुके थे। लेकिन चिकित्सकों की टीम ने महिला को नया जीवन दिया है।
दरअसल ग्राम चहज के रहने वाले प्रकाश चंद्र जोशी बीते रोज अपनी पत्नी उषा जोशी के साथ 75 वर्षीय मां बसंती देवी को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल आए थे। उन्होंने अस्पताल में बताया था कि उनकी मां को 20 दिन से शरीर में सूजन और सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। लेकिन जब डॉक्टरों ने इमरजेंसी में ले जाकर महिला का उपचार शुरू किया तो उनकी मां की सांसे रुक गईं।
इसके बाद मौके पर कोहराम मच गया। महिला को मृत समझकर परिजनों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर इसकी जानकारी दे दी और अस्पताल के बाहर फूट फूट कर रोने लगे। लेकिन आपातकालीन कक्ष में ईएमओ डॉक्टर रोहित ग्रोवर, फार्मेसिस्ट गोपाल सिंह बिष्ट, कक्ष सहायक कमल शर्मा मौजूद थे। उन्होंने हार नहीं मानी और महिला को सीपीआर दिया। काफी अथक प्रयासों के बाद महिला की सांसे वापस लौट आईं।
महिला की सांसे वापस लौटी तो उन्हें वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया। अब उनका उपचार जारी है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग बोल रहे हैं कि डॉक्टरों ने चमत्कार किया है। बेटे प्रकाश चंद्र जोशी ने जानकारी दी और बताया कि डॉक्टरों ने उनकी मां को सीपीआर देकर एक नया जीवन दिया है। उन्होंने टीम की खूब तारीफ की है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review