रश्मिका मंदाना पर फिदा हुए सीनियर सुपरस्टार्स – नागार्जुन और चिरंजीवी ने खुले मंच पर बताया अपना क्रश

रश्मिका मंदाना पर फिदा हुए सीनियर सुपरस्टार्स – नागार्जुन और चिरंजीवी ने खुले मंच पर बताया अपना क्रश

फिल्म ‘कुबेरा’ की सफलता का जश्न हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट में मनाया गया, लेकिन इस मौके पर सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने, जब तेलुगु सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार – नागार्जुन और चिरंजीवी ने उन्हें खुले मंच पर अपना क्रश बताया।

इवेंट के दौरान सुपरस्टार नागार्जुन ने कहा,

रश्मिका को स्क्रीन पर देखकर मुझे श्रीदेवी जी की याद आ गई। उन्होंने फिल्म में बेहद खूबसूरत अभिनय किया है। ‘पुष्पा’ के बाद उन्हें नेशनल क्रश का टैग मिला और अब वह मेरी क्रश भी हैं। रश्मिका, मुझे तुमसे प्यार है।”

इसके बाद मंच पर आए चिरंजीवी ने भी अपने दिल की बात कही और मुस्कराते हुए बोले,

नाग, तुमने मेरी लाइनें चुरा लीं। रश्मिका मेरी भी क्रश हैं।”

दोनों सुपरस्टार्स की इन बातों पर वहां मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं, जबकि रश्मिका मंच पर ही शर्म से लाल हो गईं।

गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना फिल्म ‘कुबेरा’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए इन दिनों लगातार प्रशंसा बटोर रही हैं। फिल्म की सफलता और सीनियर एक्टर्स से मिली खुली तारीफ ने उनके करियर को एक नया मुकाम दे दिया है।

इवेंट में नागार्जुन ने यह भी कहा,

“यह लड़की टैलेंट की पावरहाउस है। पिछले तीन सालों में इसकी फिल्मोग्राफी शानदार रही है। हममें से कोई भी 2000-3000 करोड़ का एक्टर नहीं है, लेकिन रश्मिका ने हम सभी को पीछे छोड़ दिया है।”

29 वर्षीय रश्मिका मंदाना की यह सफलता साबित करती है कि वे अब सिर्फ यंग ऑडियंस की नहीं, बल्कि हर उम्र के दर्शकों और सितारों के दिलों पर राज कर रही हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram