SBI दे रहा है हर महीने मोटी कमाई का शानदार मौका, सिर्फ करना होगा ये काम

SBI दे रहा है हर महीने मोटी कमाई का शानदार मौका, सिर्फ करना होगा ये काम

अगर आप भी एक्स्ट्रा कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको बिजनेस का एक शानदार आइडिया बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत है कि ये देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक SBI आपको ये शानदार मौका दे रहा है। एसबीआई की एटीएम फ्रेंचाइजी लेकर आप एक्स्ट्रा कमाई कर सकते हैं। आपको बताते हैं कि कैसे आप इसके जरिए अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।

SBI ATM फ्रेंचाइजी कैसे ले सकते हैं...

इसके लिए आपके पास 50-80 स्‍क्‍वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए। किसी दूसरे एटीएम से उसकी दूरी कम से कम 100 मीटर होनी चाहिए। एटीएम स्‍पेस ग्राउंड फ्लोर और गुड विजिबिलिटी वाली जगह पर होना चाहिए। इस जगह पर 24 घंटे पावर सप्‍लाई होनी चाहिए। इसमें 1 किलोवाट का बिजली कनेक्‍शन होना भी अनिवार्य है।

इसमें प्रतिदिन करीब 300 ट्रांजैक्‍शन की क्षमता होनी चाहिए। ATM की जगह में कंक्रीट की छत होनी चाहिए। वी-सैट लगाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी से नो ऑब्‍जेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन...

अगर आप एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनीयों की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारत में एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM के पास है।

फ्रेंचाइजी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट नीचे दी गई हैं इन वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-

Tata Indicash – www.indicash.co.in
Muthoot ATM – www.muthootatm.com/suggest-atm.html
India One ATM – india1atm.in/rent-your-space

जरूरी दस्तावेज

आईडी प्रूफ के रुप में आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोट आईडी कार्ड होना चाहिए।

एड्रेस प्रूफ के रुप में राशन कार्ड या बिजली का बिल होना चाहिए।

बैंक अकाउंट और पासबुक होनी चाहिए।

इसके साथ ही एक फोटोग्राफ के साथ ही ई-मेल आईडी और फोन नंबर होना जरुरी है।

जीएसटी नंबर के साथ ही आपके पास फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स भी होने चाहिए।

कमाई कितनी होगी...

हर कैश ट्रांजैक्शन पर आपको 8 रुपये और नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर 2 रुपये मिलते हैं। इस हिसाब से इसमें सालाना रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट 33-50 फीसदी तक है। अगर आपके एटीएम से हर रोज 250 ट्रांजैक्शन होते हैं जिसमें 65 फीसदी कैश ट्रांजैक्शन और 35 फीसदी नॉन कैश ट्रांजैक्शन हो तो आपकी मंथली इनकम 45 हजार रुपये के करीब होगी। इसी तरह अगर महीने के कुल 500 ट्रांजैक्शन होते हैं तो महीने में आज 80 से 90 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram