मेरठ के सनौता गांव में तेंदुए की दहशत, वन विभाग की 24 घंटे कॉम्बिंग जारी

मेरठ के सनौता गांव में तेंदुए की दहशत, वन विभाग की 24 घंटे कॉम्बिंग जारी

मेरठ के सनौता गांव में तेंदुए की दहशत बरकरार, वन विभाग की 24 घंटे कॉम्बिंग जारी

मेरठ जनपद के गांव सनौता में पिछले कई दिनों से दिखाई दे रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग लगातार सर्च अभियान चला रहा है। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम दिन-रात इलाके में कॉम्बिंग कर रही है, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन क्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में सेक्शन प्रभारी , बीट प्रभारी , संरक्षक , वन रक्षक , , वाइल्ड लाइफ दरोगा और वन दरोगा सहित पूरी टीम मौके पर तैनात है।

ग्रामीण ने वीडियो बनाकर दी सूचना

राष्ट्रीय लोकदल नेता ने बताया कि बुधवार शाम एक ग्रामीण ने उन्हें सूचना दी कि तेंदुआ गांव के पास बैठा हुआ है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाई। वीडियो के आधार पर यह पुष्टि हुई कि तेंदुआ उसी क्षेत्र में मौजूद है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी तेंदुए की लोकेशन गांव के कब्रिस्तान और आसपास के खेतों में मिली थी। इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। लोग शाम ढलने के बाद घरों से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।

कब्रिस्तान और खेतों में चला सर्च ऑपरेशन

वन विभाग की टीम ने बुधवार को कब्रिस्तान और उसके आसपास के खेतों में व्यापक कॉम्बिंग अभियान चलाया। टीम ने झाड़ियों, खेतों और सुनसान स्थानों की तलाशी ली, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। अधिकारियों का मानना है कि तेंदुआ लगातार अपनी जगह बदल रहा है, जिससे उसे पकड़ने में दिक्कत आ रही है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए पहले दिन से ही इलाके में कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं। बुधवार को भी दोबारा कैमरे और पिंजरे सक्रिय किए गए, ताकि उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

जल्द चलेगा बड़ा सर्च अभियान

वन विभाग ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि अभियान को और तेज किया जाएगा। विभाग ने अतिरिक्त वन पुलिस बल लगाने का भरोसा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ज्यादा फोर्स के साथ बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा और उम्मीद है कि तेंदुए को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

फिलहाल ग्रामीणों से सतर्क रहने, बच्चों को अकेला बाहर न भेजने और रात के समय खेतों में न जाने की अपील की गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram