उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर…अब थाने के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा, घर बैठे कर सकते हैं E-FIR

उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर…अब थाने के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा, घर बैठे कर सकते हैं E-FIR

देहरादून: उत्तराखंड में लोगों को अब थाना चौकियों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल सकेगी, अब घर बैठे ही लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसमें घर बैठे ही वाहन चोरी और गुमशुदा सहित अन्य मामलों के संबंध में E- FIR दर्ज कराई जा सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि सरकार का मूल मंत्र है। सिस्टम इस प्रकार का होना चाहिए, जिससे जनता सरलतम तरीके से अपनी शिकायतों का समाधान करा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि E -FIR से आम जन को बहुत सुविधा मिल सकेगी।

राज्यपाल की मुहर के बाद अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के मुताबिक, समस्त जिलों में सामग्री / अभिलेखों की गुमशुदगी एवं वाहन चोरी के प्रकरणों में e-FIR पंजीकृत की जा सकेगी। इसके लिए देहरादून के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को E-FIR थाना घोषित किया गया है।

राज्यपाल, दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 2 के खण्ड (ध) सहपठित, उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम 2007 (अधिनियम संख्या-01, वर्ष 2008) की धारा 7 की उपधारा (1) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय ई-शासन योजना के अन्तर्गत गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित Crime and Criminal Tracking Network Systems (CCTNS ) योजना के अन्तर्गत साईबर काईम पुलिस स्टेशन देहरादून को e-Thana अधिकृत करते हुए उत्तराखण्ड राज्य की अधिकारिता के अधीन समस्त जिलों में सामग्री / अभिलेखों की गुमशुदगी एवं वाहन चोरी के प्रकरणों में e-FIR पंजीकृत करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram