Train Accident: झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे हुए बेपटरी
- हादसे में दो लोगों की मौत, एक दर्जन यात्री घायल
रांची। झारखंड के चक्रधरपुर में बड़ा रेल हादसा हो गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबंबो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस एक्सीडेंट का शिकार हो गई है। इस हादसे में ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और तकरीबन एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन हादसा मंगलवार की सुबह पौने चार बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुआ है। एसईआर के प्रवक्ता ओम प्रकाश चरण ने बताया कि पास में एक मालगाड़ी भी पटरी से उतरी है। हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों दुर्घटनाएं एक साथ हुई हैं या अलग अलग।
दुर्घटनास्थल पर मौजूद पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि बड़ाबम्बूके पास हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की एक टीम मौके पर पहुंच रही है।’’ दुर्घटनास्थल पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की सीमा के पास है। एसईआर प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तड़के पौने चार बजे 22 डिब्बों वाली मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे एसईआर की चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इन डिब्बों में 16 यात्री डिब्बे, एक पावर कार और एक पैंट्री कार शामिल है।’’
एसईआर ने एक बयान में बताया कि हादसे के बाद मुंबई, भुसावल, नागपुर, टाटा, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, हावड़ा, शालीमार और खड़गपुर के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
पांच ट्रेनों को किया गया रद्द
पश्चिमी सिंहभूम के संभागीय कमिश्नर कुलदीप चौधरी ने कहा कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हैं। राहत-बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम को बुलाया गया है। हादसे के चलते पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि चार ट्रेनों को पिछले/अगले स्टेशन से ही रवाना करने या रोकने का निर्णय लिया गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review