Sangeet Som : बालियान अपने अहंकार से हारे: संगीत सोम 

Sangeet Som : बालियान अपने अहंकार से हारे: संगीत सोम 

- बोले- मेरे ऐसे संस्कार नहीं कि जयचंद बनूं

मेरठ। मुजफ्फरनगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के जयचंद वाले बयान पर पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने तीखा पलटवार किया है। मंगलवार को अपने मेरठ स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगीत सोम ने कहा कि मुझे ऐसे संस्कार नहीं मिले कि मैं जयचंद बनूं। संजीव बालियान अपने अहंकार की वजह से हारे हैं। क्योंकि, उन्होंने 5 सालों में सिर्फ भ्रष्टाचार किया। यही नहीं जनता उनसे बेहद परेशान थी।

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में चुनाव हारने के बाद संजीव बालियान ने सोमवार को मीडिया से बात की थी। इसमें उन्होंने संगीत सोम से जुड़े सवाल पर कहा था कि शिखंडी ने छिपकर वार किया। जयचंदों का कुछ नहीं हो सकता है।

बालियान के इस बयान पर पलटवार करते हुए संगीत ने कहा कि भाजपा सरधना विधानसभा क्षेत्र से जीती है, लेकिन संजीव बालियान बुढ़ाना और चरथावल में हार गए। वो हमारे भाई हैं, मगर आरोप लगाने से पहले डॉ. संजीव बालियान को अपनी हार की समीक्षा करनी चाहिए। मेरी जिम्मेदारी सरधना की थी। बुढ़ाना और चरथावल में बालियान क्यों हारे, वो तो उनके घर की सीटें हैं। मैं अकेला इतना बड़ा नेता नहीं हूं कि घर बैठकर एक मंत्री को हरा दूं।

उन्होंने कहा कि उनके मन में कोई बात है तो उसे पार्टी फोरम में रखें न कि इस तरह मीडिया के सामने आएं। मुझे मीडिया के सामने इसलिए आना पड़ा, क्योंकि उन्होंने मेरा नाम लेकर बयान दिए। मैं बड़ा नेता नहीं, भाजपा का कार्यकर्ता हूं। मुझे सरधना की जिम्मेदारी मिली थी उसे मैंने अच्छे से निभाया। मैं हाईकमान से यही कहना चाहूंगा कि पूरे मामले की जांच करवा लेनी चाहिए।

संगीत सोम ने कहा कि मैं विनाश की राजनीति नहीं, विकास की राजनीति करता हूं। उसी का नतीजा है कि हारने के बाद भी 2012 में डेढ़ गुना वोट मिले। 2017 में जितने वोट मुझे मिले, 2022 में उससे 10 हजार वोट ज्यादा मिले। अगर मैं विनाश की राजनीति करता तो मेरा वोट ग्राफ बढ़ता नहीं।

सौम ने कहा कि मैं संजीव बालियान को भी यही सलाह देना चाहता हूं कि घर की लड़ाई को बाहर नहीं ले जाना चाहिए। मैंने इतनी मेहनत की, हमने हर गांव में चुनाव जीतने के लिए काम किए। मैं पार्टी के लिए मेहनत करता हूं, वो हमेशा करता रहूंगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram