स्वरूपानंद सरस्वती को दी गई समाधि, अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और सदानंद सरस्वती होंगे अगले शंकराचार्य
द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती अब हमारे बीच नही रहे। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में उन्होने आखरी सांस ली। बता दें दर्शन जगतगुरु शंकराचार्य ने हरियाली तीज को ही अपना 99वां जन्मदिवस मनाया था। 99 वर्षीय स्वरूपानंद सरस्वती लंबे समय से बीमार थे। अब रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। अब उनके निधन के दूसरे दिन नए उत्तराधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई है। ज्योतिष पीठ(ज्योतिर पीठ) के नए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती होंगे जबकि शारदा पीठ के नए शंकराचार्य सदानंद सरस्वती को बनाया जाएगा।
नरसिंहपुर में ली आखिरी सांस
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के आश्रम में उन्होने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था। देश के अलावा विदेश में भी उनके अनुयायियों की बड़ी संख्या है। उनके अनुयायी नरसिंहपुर के आश्रम में पहुँचने लगे है। 3.30 बजे ली अंतिम सांस शंकराचार्य स्वामी शंकराचार्य सरस्वती का आश्रम नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर में हैं, जिसे गंगा आश्रम के नाम से जाना जाता है। इसी आश्रम में उन्होंने रविवार को दोपहर 3.30 बजे अंतिम सांस ली।
महज नौ साल की उम्र में शुरू की थी धर्म यात्रा
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के दिघोरी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनका असली नाम पोथीराम उपाध्याय रखा था। महज नौ साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ धर्म की यात्रा शुरू कर दी थी। साल 1942 के इस दौर में वो महज 19 साल की उम्र में क्रांतिकारी साधु के रुप में प्रसिद्ध हुए थे।
स्वरूपानंद सरस्वती को दी गई समाधि
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review