मशहूर बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने स्टूडियो में लगाई फांसी

मशहूर बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने स्टूडियो में लगाई फांसी

बॉलीवुड से एक दुखभरी खबर है। बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने अपने स्टूडियो में फांसी लगा ली। आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नितिन देसाई कल रात 10 बजे सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं आए थे। तभी उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया, पर दरवाजा किसी ने नहीं खोला। खिड़की से देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं बताया जा रहा है कि नितिन देसाई पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से परेशान थे। एक स्थानीय विधायक ने इस बारे में जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय विधायक महेश बालदी ने कहा है कि नितिन देसाई ने आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी की। वह काफी दिनों से वह परेशान थे। मेरे चुनाव क्षेत्र में ही उनका स्टूडियो है। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन का भी भुगतान नहीं किया था। विधायक ने कहा था कि उन्होंने अपनी दिक्कत उसे बताई थी।

नितिन देसाई एक्टर, फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर व प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में दुनियाभर में फेमस थे। नितिन देसाई ने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लगान’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए चार बार नेशनल अवॉर्ड मिला था। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram