कांग्रेस के लिए दुखद समाचार, उत्तराखंड के एक विधायक बीजेपी में शामिल

कांग्रेस के लिए दुखद समाचार, उत्तराखंड के एक विधायक बीजेपी में शामिल

चुनावी फेरबदल कुछ इस तरह से रंग बदलता है राजनीति मे कुछ भी असंभव नहीं जो आज इनका है वह कल उनका, जो उनका है वह किसी और का यह सब राजनीतिक दंगल है। उत्तराखंड से खबर आ रही है कि वहां के एक विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं रविवार को उत्तराखंड के विधायक राजकुमार बीजेपी में शामिल हो गए जिससे कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।स दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी व उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड चुनाव 2022: गणेश चतुर्थी पर आम आदमी पार्टी का बड़ा संकल्प, कहा- प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे
बता दें कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा धनौल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है। अब एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।
इससे पहले शनिवार को राजकुमार भाजपा में शामिल होने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारण वश उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। सूत्रों के मुताबिक, विधायक ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने देहरादून की एक सीट से टिकट देने की शर्त रखी थी। जिस कारण ऐसा हुआ था।
विधायक राजकुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस की पुरोला विधायक राजकुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस की ही रही है। उनके पिता पतिदास ने 1985 में उत्तरकाशी से कांग्रेस के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे।
राजकुमार ने देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज से ग्रेजुशन किया है, लेकिन वह छात्र राजनीति में कभी भी सक्रिय नहीं रहे। उत्तराखंड के अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद वह भाजपा से जुड़े। 2007 में सहसपुर (आरक्षित) सीट से भाजपा ने राजकुमार को टिकट दिया। वह चुनाव जीत गए। इसके बाद 2012 सहसपुर सीट के सामान्य होने के बाद उन्होंने 2012 में पुरोला सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा।इस चुनाव में वह हार गए। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मालचंद जीते थे और राजकुमार दूसरे नंबर पर रहे थे। 2017 में उन्होंने कांग्रेस में वापसी की थी। उन्हें पुरोला से टिकट मिला था। इन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी।

राजकुमार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नजदीकी भी माने जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक जब से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आगामी विधानसभा चुनावों की कमान सौंपी गई, तब से ही वह असहज महसूस कर रहे हैं और आगामी चुनावों में टिकट न मिलने की आशंका के चलते ही भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

नरेंद्र नगर और कोटद्वार में खोला जाए केंद्रीय विद्यालय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर नरेंद्रनगर और कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी देने का आग्रह किया। इसके अलावा उत्तराखंड को एक्सीलरेटिंग स्टेट एजुकेशन प्रोग्राम टू इम्प्रूव रिजल्टस योजना में शामिल करने की मांग उठाई।
रविवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि राज्य की ओर से टिहरी जिले के नरेंद्रनगर और पौड़ी जिले के कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने दोनों स्थानों पर केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी देने का आग्रह किया। सीएम ने ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा तहसील के ग्राम महालिया में केंद्रीय विद्यालय भवन के निर्माण में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित करने अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। समग्र शिक्षा में केंद्र सरकार की ओर पर्याप्त सहायता दी जा रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष फोकस किया गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram