Kanpur Train Accident: साबरमती एक्सप्रेस के 22 कोच पटरी से उतरे
- कोई जनहानि नहीं, ट्रैक की मरम्मत शुरू
- जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां, अधिकारी पहुंचे मौके पर
कानपुर। कानपुर में गोविंदपुरी स्टेशन के आगे होल्डिंग लाइन के पास साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे आज सुबह तकरीन 2.35 बजे कसी भारी वस्तु से टकरा कर पटरी से उतर गए। भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 19168, साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। इसी बीच कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक सेक्शन में पटरी से उतर गई। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
मौके पर मौके रेलवे, पुलिस व फायर विभाग के आलाधिकारी पहुंच गए। राहत व बचाव कार्य जारी है और यात्रियों को बसों व थ्री फेज मेमू से सेंट्रल स्टेशन पहुंचाया जा रहा है। वहीं, चालक के अनुसार, प्रथम दृष्टया एक बोल्डर इंजन से टकराया, जिससे इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त/झुक गया। ट्रेन की रफ्तार करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।
वहीं, हादसे वाली जगह पर तीन फीट की रेलवे पटरी मिली है, जो पुरानी सी है। घटनास्थल पर पहुंचे तमाम अधिकारी जांच कर रहे हैं। ट्रैक बनाने के लिए कानपुर लोको शेड से एआरटी आई है। आधा दर्जन से अधिक जेसीबी भी ट्रैक ठीक करने के लिए जुटी हुई हैं। साथ ही, झांसी और प्रयागराज मंडल से भी एआरती बुलाई गई है। ट्रैक के कल शाम तक ठीक होने की उम्मीद।
एडीएम राकेश वर्मा ने बताया कि कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक सेक्शन में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को बस से वापस स्टेशन भेजा जा रहा है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इंजन ने ट्रैक पर रखी किसी वस्तु को टक्कर मार दी और पटरी से उतर गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
कई ट्रेनें निरस्त और कई का डायवर्जन
निरस्तीकरण - 11110 (लखनऊ जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 17.08.24।
डायवर्जन - 15024 (यशवंतपुर-गोरखपुर जंक्शन), 15066 (पनवेल-गोरखपुर जंक्शन), 11123 (ग्वालियर-बरौनी जं.), 09465 (अहमदाबाद-दरभंगा जंक्शन), 12591 (गोरखपुर जं.यशवंतपुर), 11124 (बरौनी जं.-ग्वालियर), 05303 (गोरखपुर जं. महबूबनगर रेलवे स्टेशन) को डायवर्ट किया गया।
केवल एक लाइन प्रभावित हुई हैः जीएम
उत्तर मध्य रेलवे के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी ने कहा कि साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने हमें बताया है कि ट्रेन किसी बाहरी वस्तु से टकराई है। यह जांच का विषय है। यात्री पहले ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। रेलगाड़ी को पटरी से उतारने की प्रक्रिया चल रही है। केवल एक लाइन प्रभावित हुई है, जिसे बहाल किया जा रहा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review