जौनपुर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित को पकड़ने गई थी टीम, कई गिरफ्तार
जौनपुर में वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
बीरभानपुर गांव में लूट के आरोपी की तलाश में पहुंची थी टीम
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लूट के एक वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, एसओजी और सिकरारा थाने की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश में गांव पहुंची थी। पुलिस जैसे ही वांछित को हिरासत में लेने की कार्रवाई करने लगी, उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।
देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और हाथापाई की कोशिश भी की। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। हालांकि अधिकारियों ने अभी घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं की है।
कई थानों की फोर्स पहुंची, स्थिति पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही बक्शा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रव के दौरान पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया गया। हालात बिगड़ते देख आसपास के कई थानों की फोर्स को तत्काल बुलाया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया।
इस संबंध में ने बताया कि लूट के एक वांछित आरोपी को पकड़ने गई टीम पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review