डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया… राहुल गांधी ने कहा, जुमले की हकीकत सबके सामने
डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार को कुंभकर्णीय नींद से जागकर आर्थिक नीतियों में सुधार करना चाहिए।
आपको बता दें कि रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को हालांकि ये 17 पैसे मजबूत हुआ और 79.82 पैसे पर बंद हुआ। गुरुवार को रुपया सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 रुपए के भी ऊपर चला गया था। रुपए की लगातार गिरती कीमत के बाद अब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार और खासतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
राहुल गांधी ने लिखा, “…80, 90 पूरे 100? प्रधानमंत्री बनने से पहले रुपये की कीमत पर लंबे-लंबे प्रवचन देते थे, लेकिन पीएम बनने के बाद, देश को पाखंड के ‘अमृतकाल’ में धकेल दिया है। इतिहास में पहली बार, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुक़ाबले सबसे कमजोर- 80 पार हो चुका है।”
राहुल गांधी ने कहा है कि जुमले की हकीकत अब सामने है। रुपये की जर्जर हालत और दिशाहीन सरकार के कारनामों का भुगतान आने वाले दिनों में देश की जनता को करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा था कि मजबूत रुपये के लिए एक मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है। अब इस जुमले की हकीकत सबको पता चल चुकी है।
कुम्भकर्णीय नींद से जागो
राहुल गांधी ने कहा कि मैं भारत सरकार से फिर कह रहा हूं, अभी भी वक्त है, अपनी कुम्भकर्णीय नींद से जाग जाओ। झूठ और जुमलों की राजनीति बंद करो, और तुरंत आर्थिक नीतियों में सुधार करो। आपकी नाकामियों की सजा देश की आम जनता नहीं भुगत सकती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review