Rules Change From 1st October 2022: 1 अक्टूबर से बदल जायेंगे ये पांच नियम, पढ़ें..

Rules Change From 1st October 2022: 1 अक्टूबर से बदल जायेंगे ये पांच नियम, पढ़ें..

Rules Change From 1st October 2022: अक्टूबर महीने से कई नियमों में बदलाव होने वाले है और कुछ नए नियम भी आने वाले हैं। जिन नियमों में बदलाव होने जा रहा है उनमें क्रेडिट-डेबिट कार्ड में टोकलाइजेशन, अटल पेंशन येाजना, गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव और बिजली बिल पर सब्सिडी की व्यवस्था में बदलाव से जैसे बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

बदल जायेंगे डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान के नियम

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के निर्देश अनुसार एक अक्तूबर से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट (Debit-Credit Card Payment) की प्रक्रिया में टोकनाइजेशन (Tokenisation) की व्यवस्था लागू हो जाएगी।

म्युचुअल फंड में निवेश के लिए नॉमिनेशन जरूरी

म्युचुअल फंड्स (Mutual Funds) में निवेश करने वालों के लिए एक अक्तूबर के बाद से नॉमिनेशन की जानकारी देना अनिवार्य हो जाएगा। नॉमिनेशन डिटेल नहीं देने वालों को यह बताना होगा कि उन्हें नॉमिनेशन की सुविधा नहीं चाहिए।

गैस की कीमतों में बदलाव संभव

केंद्र सरकार हर महीने के शुरुआत में रसोई गैस (LPG) की कीमतों की समीक्षा करके बदलाव करती है। रिपोर्ट की माने तो इस महीने में सरकार एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी जैसे गैस की कीमतों में इजाफा कर सकती है।

लोन होंगे महंगे

RBI की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक के बाद आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 30 सितंबर को रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी करने का फैसला लिया हैं। अब रेपो रेट 5.4 फीसदी से बढ़कर अब 5.9 प्रतिशत हो गई है। अब इस फैसले के कारण बैंक लोन महंगे हो जाएंगे।

डीमैट अकाउंट में होगा बदलाव

आज 30 सितंबर 2022 तक आपको डीमैट अकाउंट (Demat account) में टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन (two-factor authentication) पूरा करना होगा। तभी आप अपने डीमैट अकाउंट में लॉग-इन कर पाएंगे। बता दें एनएसई (NSE) ने इस बारे में जून में एक सर्कुलर जारी किया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram