Iran Air crash : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत
- हेलीकॉप्टर का मलबा मिला
नई दिल्ली। ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहा एक रविवार को घने इलाके में पहाड़ी इलाके से गुजरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर (helicopter) का मलबा मिल गया है, हादसे में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत सभी की मौत हो गई। ईरान ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है।
ईरानी मीडिया के मुताबिक घटना ईरान के पूर्वी अजरजान प्रांत के जोल्फा शहर के पास हुई। अजरबैजान में बांध का उदघाटन करने के लिए जा रहे थे। तुर्की के ड्रोन की ओर से पता लगाने के बाद टीमें जुटी हुई हैं। इस बीच स्टेट टेलीविजन ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम को क्रैश हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है। रईसी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी हैं। वे रविवार तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन कर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार तुर्की के ड्रोन अकिंसी की ओर से दुर्घटना क्षेत्र में ताप स्रोत की पहचान करने के बाद ईरानी अधिकारियों ने सोमवार को इब्राहिम रईसी को ले जाने वाले दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर की ओर बचाव दल को भेज दिया। एक अकिंसी यूएवी ने एक की पहचान की।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन और अन्य अधिकारियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर, राष्ट्रपति रईसी और अज़रबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव की ओर से अपनी साझा सीमा पर क्यूज़ कलासी बांध का उद्घाटन करने के बाद ईरानी शहर तबरीज़ के लिए उड़ान भरने के लगभग 30 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया। इससे तत्काल चिंता हो गई और बड़े पैमाने पर खोज व बचाव अभियान चलाया गया।
राष्ट्रपति रईसी की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने दुख जताया है। पीएम ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति रईसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review