जयपुर- मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में RPF कांस्टेबल ने की अंधाधुंध फायरिंग, सीनियर ASI सहित 3 यात्रियों की मौत

जयपुर- मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में RPF कांस्टेबल ने की अंधाधुंध फायरिंग, सीनियर ASI सहित 3 यात्रियों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर- मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां एक आरपीएफ कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर कई राउंड फायरिंग की। इस घटना में एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की सुबह करीब 5 बजे की है। B 5 कोच में यह फायरिंग हुई। जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई। फायरिंग के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल चेतन और उसके सीनियर एएसआई में किसी बात को लेकर तनातनी और कहासुनी हो गई थी।

जिसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ये घटना पालघर और मुंबई के बीच दहिसर इलाके में हुई है। बताया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल मानसिक तनाव से ग्रस्ति था। वहीं पुलिस ने चारों शवों को शताब्दी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने कांस्टेबल चेतन को मीरा रोड से गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल एस्कोर्ट ड्यूटी पर तैनात था। वहीं रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद है और घटना की जांच कर रहे हैं। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram