भ्रष्टाचार के विरुद्ध यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की बड़ी कार्यवाही

भ्रष्टाचार के विरुद्ध यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की बड़ी कार्यवाही

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन एवं मेरठ मंडल के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को विकास भवन सभागार में मेरठ जनपद के कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। अपने प्रभारी मंडल के पहली बैठक में ही मंत्री नन्दी कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों के अनुपालन को लेकर पूरी तरह से सख्त नजर आए। मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है, जिसके अनुपालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि पुलिस कर्मी जहां बाजारों में फुट पेट्रोलिंग करें, वहीं डीएम और एसएसपी सरप्राइज विजिट जरूर करें। कानून व्यवस्था के अनुपालन में लापरवाही की शिकायत पर मंत्री नन्दी ने इंस्पेक्टर जानी और खरखौदा को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए मंत्री नन्दी ने विकास कार्यों को समयबद्धता के साथ मानक अनुरूप सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सोलर पम्प की सप्लाई शून्य पाए जाने पर मंत्री नन्दी ने सवाल किया कि आखिर ऐसा क्यों है। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सोलर पम्प वितरण के लिए एजेंसी को लेकर समस्या है। जिस पर मंत्री नन्दी ने कहा कि पत्र लिख कर समस्या का समाधान कराएं।

किसान सम्मान निधि की समीक्षा में बताया गया कि किसान के घर गलत ब्लॉक में दिखा दिए जाने के कारण समस्या आ रही है। डीएम ने कहा कि 45 प्रतिशत चेक कर डाटा दुरूस्त कर चुके हैं। 15 प्रतिशत और ठीक कर सकते हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि सिस्टम ठीक करें, अन्यथा लाभार्थी घूमेंगें समस्या लेकर।

मंत्री नन्दी ने सीएमओ से पूछा कि कब से हैं इस जिले में। प्रगति खराब है। कहा कि आयुष्मान भारत का पर्याप्त प्रचार कराएं तथा इसकी गड़बड़ी को रोकें।
मंत्री नन्दी ने कहा कि सामुदायिक शौचालय निर्माण में रैपिड सर्वे में अपूर्ण पाए गए प्रकरणों में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई हो। मंत्री नन्दी ने कहा कि अमृत सरोवर को ठीक से मेंटेंन करें।

समीक्षा के दौरान मंत्री नन्दी ने अधिकारियों से पूछा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में क्या एनआईसी के लिए जीओ जारी हुआ है। राशन कार्ड बनाने के लिए बहुत से आधार कार्ड मिलान नहीं करते। ऐसे केस को कैसे ठीक करेंगें। स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि आधार सीड न होने पर भी राशन लिम जाता है। मंत्री नन्दी ने दस हजार की बनाई गई सूची मांगी। कन्या सुमंगला योजना में रजिस्ट्रेशन न बढ़ने का कारण पूछा, जिसका जवाब जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे सकें।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में जीएम डीआईसी को और अधिक प्रगति करने के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने कहा कि नई सड़कों के निर्माण कार्य शिथिल हैं, इसमें तेजी लाएं। विभागीय अड़चनों को दूर करने का काम भी मंत्री समूह करता है। रविवार को अवकाश के बावजूद बैठक में प्रतिभाग के लिए आभार जताया। मंत्री नन्दी ने कहा कि पैसे के लेन देन में नीचे वाले कर्मचारी को लिप्त न होने देने की जिम्मेदारी जिलास्तरीय अधिकारी की है।
उन्होंने कहा कि अधिकारीगण कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करें। उनकी वाजिब मांगों को मान लें। गैर वाजिब के लिए उन्हें समझाएं किन्तु उनका अपमान न करें। कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। जनमानस के प्रति भी यही भाव रहे। सरप्राइज विजिट सभी अधिकारी अवश्य करें। मात्र 437 रूपए के बकाए के कारण कनेक्शन काटने पर मंत्री नन्दी ने जेई संदीप को निलम्बित करने का आदेश दिया।

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में सुरक्षा का सकरात्मक माहौल देखा जा सकता है। यही वही है कि सरकार के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ा है। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंत्री नन्दी ने कहा कि शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो पर एक लाख रूपए का ईनाम है, फिर भी अभी तक गिरफ्तारी से बचा है आखिर क्यों। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही गिरफ्तारी होगी। अन्य कार्रवाई हुई है। मंत्री नन्दी ने कहा कि अपराधियों पर इस तरह की कार्रवाई करें कि यदि अपराधी का फोन आए तो लोग फोन उठाने से न डरें, ऐसा माहौल बनाएं। मंत्री नन्दी ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले में दो को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है, जिस पर एसएसपी ने कहा कि शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मंत्री नन्दी ने लूट व अपहरण की अवशेष विवेचनाओं को शीघ्र समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि कुर्की की कार्रवाई अधिक होनी चाहिए।

मंत्री नन्दी ने कहा कि भीड़ भरे इलाकों में पुलिस गस्त लगा कर व्यापारियों से खुद ही पूछ ले कि उन्हें कोई कठिनाई तो नहीं है। इससे आम जनमानस में सुरक्षा का माहौल बनेगा तथा अपराधियों में खौफ होगा। मेरठ ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण जिला है। मंत्री नन्दी ने बीट सिपाही की भूमिका अधिक प्रभावी करने के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने एसएसपी को जानी थाने के इंस्पेक्टर संजय को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। कहा कि इनके विरूद्ध कई गम्भीर शिकायतें हैं। मंत्री नन्दी ने थाना खरखौंदा के इंस्पेक्टर को भी हटाए जाने के निर्देश दिए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram