Asia cup 2022: एशिया कप सुपर 4 मैच में श्री लंका की शानदार जीत, अफगानिस्तान को 4 विकट से हराकर लिया बदला

Asia cup 2022: एशिया कप सुपर 4 मैच में श्री लंका की शानदार जीत, अफगानिस्तान को 4 विकट से हराकर लिया बदला

एशिया कप (asia cup) में सुपर 4 के मैच में आज यानी 3 सितंबर को श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकट से करारी शिकस्त दी। बता दें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 176 रनों का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया था। लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने इसे आराम से 6 विकेट खोकर ही पा लिया।

श्रीलंकाई ओपनर्स ने दी शानदार शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए कुसल मेंडिस और पथुम निसंका ने 6.3 ओवर्स में 62 रनों की तेज और शानदार साझेदारी करते हुए श्रीलंकाई टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मेंडिस ने 19 गेंदों पर 36 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और दो चौके लगाए। वहीं निसंका ने तीन चौके और एक छक्का के मदद से 28 बॉल पर 35 रनों की पारी खेली। मध्य में लगातार विकेट गिरने के बाद दनुष्का गुणातिलक ने 20 बॉल पर 33 रनों की पारी खेली, और राजपक्षे ने भी 14 बॉल पर 31 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब और नवीन उल हक ने 2-2 विकेट लिए।

गुरबाज-इब्राहिम की शानदार बैटिंग

पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने अपना पहला विकेट हजरतुल्लाह जजई (13 रन) का विकेट पांचवें ओवर में ही गंवा दिया था। लेकिन उसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने 64 गेंद में 93 रन की भागीदारी निभाकर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। बता दें रहमानुल्लाह गुरबाज ने छह छक्के और चार चौके 45 गेंद में 84 रनों की तूफानी पारी खेली।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram