सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगवार की आशंका, उत्तराखंड के कई जिलों में जारी हुआ अलर्ट

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगवार की आशंका, उत्तराखंड के कई जिलों में जारी हुआ अलर्ट

देहरादून: पंजाब में मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उत्तराखंड राज्य में भी जगह-जगह अलर्ट हो गया है। खासकर हरिद्वार जिला पुलिस सक्रियता बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे उत्तराखंड में भी शरण ले सकते हैं। इसलिए उत्तराखंड गढ़वाल के कई जिलों में पुलिस अधिकारियों को सतर्क किया गया है।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का अनुमान है कि आरोपित यूपी और उत्तराखंड की तरफ भी रुख कर सकते हैं। ऐसे में हरिद्वार जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया है सभी राज्यों से आने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है।

डीआइजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल के निर्देशों के बाद सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी सीसीटीवी कैमरों से भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस और सीआईयू की टीम लगातार लॉरेंस के गुर्गों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। लॉरेंस बिश्नोई द्वारा इस हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद नीरज बवाना गैंग ने भी उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

गैंगवार होने की आशंका में स्थानीय पुलिस की भी चिंता बढ़ गई है। इसलिए लगातार सक्रियता के साथ जांच अभियान चलाया जा रहे हैं। गढ़वाल डीआईजी करण सिंह नगन्याल ने जानकारी दी और बताया कि हरिद्वार समेत गढ़वाल के बाकी जिलों की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है। हरिद्वार शहर में खासतौर पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram