BJP नेता की सोसायटी में टहलते समय गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुरादाबाद की पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में गुरुवार शाम भाजपा नेता और असमोली ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें सिर, कंधे और पीठ में चार गोलियां मारी गई। घटना के समय अनुज अपने दोस्त पुनीत चौधरी के साथ सोसाइटी में ही सड़क पर टल रहे थे। जबकि उनका गनर और स्टाफ फ्लैट में मौजूद था। अनुज का दोस्त पुनीत भी अनुज को बचाने के दौरान घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे गेट नंबर एक से भाग निकले। पुलिस इस मामले को राजनीतिक विवादों के एंगल से देखते हुए जांच कर रही है।
वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकले तब बदमाश गेट संख्या 1 से भाग गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुज को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि तीनों हत्यारोपी घटना से बीस मिनट पहले ही गेट संख्या दो से घुसे थे। उन्हें गेट पर मौजूद गार्ड मानक सिंग और दीपक ने घुसने से नहीं रोका और उनका कोई रिकार्ड भी दर्ज नहीं किया। इसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी छह बजे गेट संख्या एक से भागे।कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बैखौफ थे। तीन में से दो बदमाशों ने न मास्क लगाया था और न ही हेलमेट पहना था। उन्होनें गोलियां बरसाईं और आसानी से भाग गए।
बता दें कि जिस सोसायटी में अनुज रहते हैं वहां एंट्री और एक्जिट के लिए दो गेट हैं। गेट नंबर दो हाईवे की ओर से आता है और गेट नंबर एक नया मुरादाबाद की ओर जाता है। इस गेट से निकलने पर सुनसान क्षेत्र हैं। दर कोई आवास नहीं है। घटना के बाद जब पुलिस ने गेटों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने चाहें तो पता चला कि कैमरे कई दिन से खराब हैं। ऐसे पुलिस जांच कर रही है कि क्या कैमरे सच में खराब थे या साजिश के तहत इन्हें खराब किया गया।
वहीं अब मझोला थाने में अनुज के दोस्त संदीप सिंह ने असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति, उसके बेटे समेत चार पर हत्या का केस दर्ज किया है। जिसमें उन्होनें बताया कि अनुज चौधरी सोसाइटी में टहल रहे थे। इसी दौरान असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर, उसका बेटा अनिकेत निवासी हाजीबेड़ा थाना एचौड़ा कम्बोह जनपद संभल, अमित कुमार निवासी भवालपुर थाना एचोड़ा कम्बोह, पुष्पेंद्र और बदमाश आए और अनुज की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि पुनित को गोली मारकर घायल कर दिया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review