रिवॉल्वर रानी का अपनी ससुराल में आतंक

रिवॉल्वर रानी का अपनी ससुराल में आतंक

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पुत्रवधू ने अपने सभी ससुराल वालों को घर से बाहर करके ससुराल पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ससुर का आरोप है कि अब पुत्रवधू और उसका पिता सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ अपने फोटो वायरल करके उन्हें धमकी दे रहे हैं।

समर गार्डन निवासी फारूख ने बताया कि उसके बेटे शहजाद का अपनी पत्नी हया के साथ विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीती आठ फरवरी को पुत्रवधू हया अपने पिता रहीमुद्दीन और दर्जनों महिलाओं व पुरुषों के साथ फारुख के घर पर पहुंची। जहां आरोपियों ने सभी ससुराल वालों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उनके मकान पर कब्जा करके पुत्रवधू अपने परिजनों के साथ वहीं जमी हुई है।

वहीं, हया और उसका पिता रहीमुद्दीन अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर अपने फोटो वायरल करके मकान के आसपास फटकने पर ससुराल वालों को निपटाने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसके बाद शुक्रवार को फारूख ने अवैध हथियार लिए हुए अपनी पुत्रवधू और उसके पिता के फोटो एसएसपी को सौंपते हुए मदद की गुहार लगाई है। वहीं, अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram