Jayant Chaudhary ने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का किया वादा

Jayant Chaudhary ने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का किया वादा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भले ही कोई औपचारिक घोषणा अभी तक ना हुई हो मगर राजनीतिक दलों ने सत्ता पर काबिज होने के लिए अपने पासे फेंकने जरूर कर दिए हैं पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के प्रभावी होने के चलते भारतीय जनता पार्टी के लिए चिंता का विषय जरूर है मगर अपनी राजनीतिक विरासत खो चुके राष्ट्रीय लोक दल Jayant Chaudhary को जरूर दम मिलता नजर आ रहा है

जयंत चौधरी ने मोदी व योगी सरकार पर जम कर किया हमला

एक तरफ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर जमे है तो वही राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया Jayant Chaudhary ने अपने पिता चौधरी अजीत सिंह की मौत के बाद राष्ट्रीय लोकदल की विरासत संभालते हुए 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है इसी को लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने 7 अक्टूबर से पश्चिम उत्तर प्रदेश में आशीर्वाद पथ जनसभा की शुरुआत की है जिसके चलते पहले अपने पैतृक गांव नूरपुर की मड़ैया और फिर हाथरस और सोमवार को जनपद मुजफ्फरनगर की बुढाना विधानसभा क्षेत्र में जयंत चौधरी ने आशीर्वाद पथ जनसभा को संबोधित किया सबसे पहले मंच पर रखी चौधरी अजीत सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए Jayant Chaudhary सहित राष्ट्रीय लोकदल के अन्य नेताओं ने उन्हें नमन किया और फिर जनसभा में बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व केंद्र सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली यही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी खिलाफ जमकर बोला

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं और केवल किसानों को 2022 तक आमदनी दुगनी करने का झूठा प्रलोभन दे रहे हैं जबकि 2022 आने के लिए मात्र 4 महीने बाकी है ऐसे में अभी तक किसानों की आमदनी 35 से 40% तक बढ़ने के बजाय घटी है और प्रधानमंत्री जी दावा कर रहे हैं कि वह 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी कर देंगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री या उसके किसी मंत्री के पास ऐसा कोई फार्मूला हो तो वह किसानों को बताएं उन्होंने चौधरी चरण सिंह की याद को ताजा करते हुए राजनीतिक इतिहास भी दोहराया जिसके बाद राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों से लेकर सभी वर्गो को एक साथ जुड़कर काम करने की अपील की।

सत्ता में आये तो बुंदेलखंड ओर वेस्ट यूपी को देंगे हाईकोर्ट बेंच - जयंत

उन्होंने घोषणा की कि अगर 2022 विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल की सरकार बनती है तो वह पश्चिम उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में अलग-अलग हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कराएंगे क्योंकि पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय पाना बहुत कठिन हो रहा है Jayant Chaudhary ने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा की किसानों को कुचला जा रहा है उन्होंने सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के रिमोट कंट्रोल से चलती है तो केंद्र सरकार रिमोट कंट्रोल वाली सरकार हो गई मगर अफसोस की बात है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बिना कंट्रोल की सरकार है ऐसे में योगी जी कहीं भी कुछ भी बोल देते हैं किसानों की छाती पर ट्रैक्टर चलाते हैं उन्होंने चैलेंज किया कि योगी जी अपने मंत्री के घर पर बुलडोजर चलवा कर इसके साथ ही उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जब किसानों का हत्यारा है उसे हम आतंकवादी कहेंगे

जयंत चौधरी ने मंच से बोलते हुए कहा कि हमें लखीमपुर की घटना का बदला लेना है बुढ़ाना में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना को हमें भूलना नहीं चाहिए। जिन किसानों ने हमारे लिए शहादत दी है उनके नाम याद रखे जाएंगे चुनाव में जब छिपे चेहरे वोट मांगने आएं तब इन शहीदों के नाम उन्हें बता कर लखीमपुर की घटना को याद दिलाना।

लखीमपुर खीरी की घटना का बदला लेना होगा - जयंत

जयंत चौधरी ने कहा कि हमें लखीमपुर की घटना का बदला लेना है। यह बदला प्रदेश में सत्ता परिवर्तन कर रालोद की सरकार बनाकर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी हैं। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित आशीर्वाद पथ यात्रा के अंतर्गत हुई जनसभा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रालोद का चुनावी बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों को छह हजार रुपये दे रही हैं। प्रदेश में रालोद की सरकार आने पर 12 हजार और सीमांत किसानों को 15 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे।

मुज़फ्फरनगर में 2022 के चुनाव की जयंत की पहली चुनावी सभा

राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो रहे चौधरी अजीत सिंह के बाद जयंत चौधरी कि 2022 के चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में हो रही जनसभा पहली चुनावी जनसभा के रूप में देखी जा रही है जिसमें जाट समाज और मुस्लिम समाज की बड़ी भागीदारी 2022 के चुनाव में देखने को मिल रही है  जयंत चौधरी ने मंच से अपना 2022 चुनाव का मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि डिफाल्टर चीनी मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सर्वोदय योजना में सबका विकास किया जाएगा। सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। पंचायती राज के तहत सभी अधिकार दिए जाएंगे, पश्चिम यूपी के अलावा बुंदेलखंड में भी हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कराई जाएगी। 31 अक्टूबर को रालोद का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर मौजूदा सरकार की किसान और जनविरोधी नीतियों को लोगों से बताने का आह्वान किया।

जयंत चौधरी ने मोदी सरकार को पूंजीपतियों के रिमोट कंट्रोल की सरकार और यूपी की योगी सरकार को बिना कंट्रोल की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने जो वादे किए थे वह सब यादें झूठे निकले हैं। महंगाई पर रोक नहीं लगी, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने लोगों से चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह की नीतियों पर चलकर सत्ता परिवर्तन करने का आह्वान किया। इस दौरान कई समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

जनसभा में किसानों की रही भारी भीड़

 जनसभा में किसानों की भारी भीड़ मौजूद रही जिसमें पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री एवं योजना आयोग के अध्यक्ष रहे सोमपाल शास्त्री ने भी कई कानूनों की बारीकी के बारे में किसानों को बताया उन्होंने चौधरी चरण सिंह के समय की यादें भी दौहराई और किसानों से एकजुट होकर भाजपा की सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक और खतौली विधान सभा से दो बार विधायक रहे राजपाल सिंह बालियान और पूर्व मंत्री योगराज सिंह धर्मवीर बालियान शाहिद सिद्दीकी सभा में गुलाम मोहम्मद जोला भी मंच पर दिखाई दिए इस आशीर्वाद पथ जनसभा की सबसे खास बात यह रही कि यहां विधानसभा चुनाव 2022 में राष्ट्रीय लोक दल के चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले नेताओं की संख्या भी बहुत रही

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram