आंखों की बीमारी से हैं परेशान तो जाएं उत्तराखंड के इस चमत्कारी मंदिर में…!
नैनीताल: उत्तराखंड में ऐसे कई मंदिर हैं, जहां देवी- देवताओं के दर्शन करके अलग-अलग मन्नतें पूरी होती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि उत्तराखंड में ऐसे भी कई धार्मिक स्थल है, जहां लोगों के कई तरह के बड़े-बड़े रोग जो अनेकों दवाईयों से ठीक नहीं होते, केवल दर्शन करने से ठीक हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के बारे में मान्यता प्रचलित है कि यहां केवल दर्शन करने से हर किसी की आंखों से जुड़ी बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
तो चलिए जानते हैं इस अनोखे मंदिर के बारे में...
उत्तराखंड के नैना झीले के उत्तरी किनारे पर मौजूद नैनादेवी का मंदिर भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। साल 1880 के भूस्खलन से यह मंदिर नष्ट हो गया था फिर इसे दोबारा बनवाया गया है। जब भगवान शिव देवी सती की मृत्यु के बाद उन्हें कैलाश पर्वत ले जा रहे थे तो उनकी एक आंख नैनीताल में गिर पड़ी थी, जबकि दूसरी आंख हिमाचल के बिलासपुर में गिरी थीं। यही कारण है कि देवी का ये मंदिर शक्तिपीठ में शामिल हैं। पुराणों में वर्णित है कि देवी के शरीर का अंग जहां भी गिरा वहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई। इस वजह से नैनीताल का नैना देवी मंदिर 64 शक्तिपीठ में शामिल है। इस मंदिर के अंदर नैना देवी मां की दो नेत्र बने हुए हैं। यही कारण है कि नेत्र से जुड़ी समस्याएं यहां ठीक होती है। वहीं यहां मांगी जाने वाली हर मुराद भी पूरी होती है। मंदिर के अंदर नैना देवी के संग भगवान गणेश जी और मां काली की भी मूर्तियां हैं।
मंदिर के प्रवेशद्वार पर पीपल का एक बड़ा और घना पेड़ है। यहां नैना देवी को देवी पार्वती का रूप माना जाता है और इसी कारण उन्हें नंदा देवी भी कहा जाता है। मंदिर में नंदा अष्टमी के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जो कि 8 दिनों तक चलता है और यहां दूर-दूर से लोग आते हैं। यह मंदिर नैनीताल मुख्य बस स्टैंड से केवल 2 किमी की दूरी पर बना हुआ है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review