इन वास्तु टिप्स को अपनाएं, दुर्भाग्य से सौभाग्य में बदल जाएगी आपकी किस्मत

इन वास्तु टिप्स को अपनाएं, दुर्भाग्य से सौभाग्य में बदल जाएगी आपकी किस्मत

घर में सौभाग्‍य लाने के लिए वास्‍तु शास्‍त्र में कई उपाय बताए गए हैं। साथ ही कुछ गलतियों से बचने के लिए भी कहा गया है। आज हम घर में पानी से जुड़ी चीजों के महत्‍वपूर्ण वास्‍तु नियम जानते हैं। फिर चाहे वह बहते हुए पानी की तस्‍वीरें लगाने, वॉटर फाउंटेन रखने की सही जगह हो या फिर पानी के बर्तन रखने की जगह और तरीका. ये चीजें घर में सौभाग्‍य लाती हैं और दुर्भाग्‍य से बचाती हैं।

1) पानी का फव्‍वारा रखने के लिए घर की सबसे उचित दिशा उत्तर या दक्षिण-पूर्व है। ऐसा करने से घर में सौभाग्‍य आता है। धन की आवक बढ़ती है। जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

2) यदि घर के सदस्यों और फैमिली बिजनेस को नुकसान से बचाना चाहते हैं तो घर के लाउंज या बालकनी में पानी से जुड़ी कोई तस्‍वीर लगा लें। पानी वाला कोई शो पीस भी रख सकते हैं। इससे दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्‍की होगी।

3) घर में धन-धान्‍य बढ़ाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी के बर्तन या सुराही में पानी भरकर रखें. ऐसा करने से तरक्‍की में आ रही अड़चनें दूर होंगी। साथ ही घर हमेशा धन-धान्‍य से भरा रहेगा।

4) घर में बड़ा बगीचा या लॉन है तो उसमें वाटरफॉल लगवाना बहुत शुभ साबित होगा, लेकिन ख्‍याल रखें कि इसके पानी का प्रवाह आपके घर की ओर हो, वरना फायदे की जगह नुकसान होगा।

5) पानी से जुड़ी तस्‍वीर, वॉटरफाल या पानी वाला शो पीस किचन में रखने की गलती न करें। किचन में केवल पीने और भोजन बनाने का पानी ही रहना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram