AI के साथ अल्ट्रा क्लियर कैमरा युक्त रियलमी 13 प्रो सीरीज़ 5G मोबाइल 30 जुलाई को होगा लॉन्च
मेरठ - भारतीय युवाओं का सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी 30 जुलाई, 2024 को भारत में रियलमी 13 प्रो सीरीज़ 5जी लॉन्च कर रहा है। इस स्मार्टफोन में मोनेट से प्रेरित सुंदर डिज़ाईन है और यह रियलमी की ओर से पहला एआई प्रोफेशनल कैमरा फोन होगा।
बहुप्रतीक्षित रियलमी 13 प्रो सीरीज़ 5जी के डिज़ाईन के लिए रियलमी ने म्यूज़ियम ऑफ फाईन आर्ट्स, बोस्टन (एमएफए) के साथ गठबंधन किया है। इस सीरीज़ में रियलमी 13 प्रो 5जी और रियलमी 13 प्रो+ 5जी शामिल हैं। यह मोनेट से प्रेरित अद्वितीय सुंदरता का प्रदर्शन करती है। यह मोनेट गोल्ड, मोनेट पर्पल, और एमराल्ड ग्रीन कलर विकल्पों में उपलब्ध है।
इस गठबंधन द्वारा कला व टेक्नोलॉजी का बेहतरीन फ्यूज़न किया गया है। रियलमी ने मोनेट की उत्कृष्ट कृतियों - ‘‘हे-स्टैक्स’’ और ‘‘वाटर लिलीज़’’ से प्रेरणा ली है। मिराकल शाईनिंग ग्लास के साथ ये डिवाईस मोनेट की कृतियों के लाईट एवं शैडो इफेक्ट को प्रदर्शित करती हैं, इसलिए बिल्कुल पोर्टेबल कलाकृतियों की तरह दिखाई देती हैं।
भारत में रियलमी 13 प्रो सीरीज़ 5जी का लॉन्च स्मार्टफोन उद्योग में एक नई लहर लेकर आएगा। सोनी के साथ गठबंधन में 2024 का यह दूसरा नंबर सीरीज़ लॉन्च रियलमी की ओर से डीएसएलआर कैमरे जैसी क्षमताओं वाला पहला एआई प्रोफेशनल कैमरा फोन पेश करेगा।
इसके कैमरा सिस्टम में ड्युअल सोनी सेंसर, सोनी लाईट-701 और लाईट-600 शामिल हैं, जो हाई डायनामिक रेंज के फोटो, रात में स्पष्ट शॉट, ऑप्टिकल जूम, और डिजिटल सुपरजूम जैसी क्षमताएं प्रदान करते हैं। एआई अल्ट्रा-क्लैरिटी फीचर और एआई हाईपर-रॉ एलगोरिद्म की मदद से इमेज की क्लैरिटी और डायनामिक रेंज काफी बढ़ जाती है।
उद्योग में पहली विशेषताओं और एआई फीचर्स तथा मोनेट से प्रेरित सुंदर डिज़ाईन के साथ रियलमी 13 प्रो सीरीज़ 5जी 30 जुलाई, 2024 को लॉन्च होगी और स्मार्टफोन उद्योग में नए मानक स्थापित कर देगी। ज्यादा अपडेट और जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट और फ्लिपकार्ट तथा सोशल प्लेटफॉर्म्स - रियलमी.कॉम, ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब देखते रहें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review