रविंद्र जडेजा एशिया कप और वर्ड कप दोनों से हुए बाहर, अक्षर पटेल को मिला मौका, जानें कारण
टीम इंडिया (Team India) के स्टार प्लेयर और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) चोट के कारण हाल में चल रहे टी20 एशिया कप से (Asia Cup 2022) बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि जडेजा टूर्नामेंट में शानदार फार्म में चल रहे थे उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 35 रनों की अहम पारी खेली थी, अब जडेजा के बाहर होने के बाद उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) को टीम में शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जडेजा का टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलना मुश्किल हो सकता है।
घुटने की चोट से परेशान हैं जडेजा
बता दें जडेजा को 'एंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (SAL) हुई है जिससे उबरने में छह महीने तक का समय लग सकता है। या फिर यह भी कह सकते हैं कि जडेजा कम से कम तीन महीनों के लिए खेल से बाहर रहेंगे। आईपीएल 2022 में भी लगी थी चोट
इसके पहले आईपीएल 2022 में भी रवींद्र जडेजा को चोट लग चुकी थी जिसके कारण उन्हें कुछ मैचों से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड दौरे में जडेजा ने कमबैक किया था। जब से वह लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे थे। अब उनका बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
अक्षर पटेल बेहतरीन खेल के चलते मिला मौका
अक्षर पटेल इससे पहले स्टैंडबाय के तौर पर टीम में शामिल हुए है। इसका कारण यह है कि उनका रिकॉर्ड भी टी20 इंटरनेशनल में अच्छा है। वे अब तक 25 मैच में 21 विकेट ले चुके हैं। और 18 की औसत से 147 रन भी बना चुके हैं। स्ट्राइक रेट भी 137 का है। 9 रन देकर 3 विकेट अब तक का उनका बेस्ट प्रदर्शन है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review