सदी का दुर्लभ सूर्यग्रहण कल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा दुष्प्रभाव
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है। विज्ञान में सूर्य ग्रहण को भले खगोलीय घटना माना जाता है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत अशुभ माना जाता है।
आइए जानते हैं ग्रहण का समय और प्रभाव
20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगेगा। यह ग्रहण दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है। यह ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लगेगा। इस बार का सूर्य ग्रहण इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दिन वैशाख माह की अमावस्या भी है। इस दिन दान-पुण्य जैसे काम करना बेहद शुभ माना जाता है।
20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ये ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर और न्यूजीलैंड में देखा जा सकेगा। ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रसित हो जाता है जिसका प्रभाव हर किसी पर पड़ता है।
सूर्य ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूतक काल को अशुभ अवधि माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि यह सूतक काल तभी मान्य होता है जब ग्रहण दिखाई देता है। 20 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।
अब भारत में भी आप सूर्या ग्रहण को देख पाएंगे। लेकिन ऑफलाइन नहीं बल्कि ऑनलाइन। बता दें कि NASA इस दुर्लभ घटना की लाइवस्ट्रीमिंग करेंगे। Space.com के अनुसार इस घटना को YouTube चैनल्स जैसे TimeAndDate.com पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकेगा। वहीं, Gravity Discovery Centre & Observatory पर भी इसे लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण कल सुबह 7:04 से शुरू होगा और दोपहर 12:29 पर खत्म होगा।
जब सूर्य ग्रहण लगता है तो ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कई राशियों पर इसका सकारात्मक तो कई राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। वैसे तो यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर मेष राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। क्योंकि 20 अप्रैल को वैशाख अमावस्या का दिन है और साल का पहला सूर्य ग्रहण भी अहम हो जाता है। क्योंकि ये मेष और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा जिसकी वजह से मेष राशि के जातकों पर ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।
इन 4 राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का दुष्प्रभाव
मेषः मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहण बुरा परिणाम देने वाला रहेगा। जातक पर तनाव हावी रहेगा। जातक को अपनी सेहत को लेकर सजग रहना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्रोध न करें।
कर्कः जातक का जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। क्लेश का वातावरण निर्मित रहेगा। आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
तुलाः जातक बहुत सारे कार्य एक साथ करने का प्रयास करेंगे और कोई भी कार्य वक़्त पर पूर्ण ना होने के कारण खुद को असहज महसूस करेंगे। मानसिक शांति भंग होगी।
धनुः आर्थिक रूप से जातक को नुकसान होने के योग हैं। अस्त व्यस्त रहने के कारण मन उदास रहेगा। किसी निकट के रिश्तेदार से विवाद हो सकता है।
इन राशियों पर मिश्रित प्रभाव रहेगा
वृषभः जातक का स्वास्थ सामान्य , धन लाभ होने के साथ साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घूमने जाने के प्लान को स्थगित करना पड़ सकता है।
मिथुनः अधिक विचार आने के कारण मन व्यथित रहेगा। सिर दर्द की शिकायत रहेगी। आकस्मिक हानि होने के योग है। किसी निकट के व्यक्ति पर भरोसा कर धोखा खा सकते हैं। सतर्क रहें।
मीनः कार्य को लेकर जातक का समय भाग दौड़ वाला रहेगा। ना चाहते हुए भी यात्राएं करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होने के योग है। पिता के साथ वाद विवाद हो सकता है। सतर्क रहें।
इन राशियों पर शुभ प्रभाव रहेगा
सिंहः परिवार में धार्मिक माहौल रहने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। पुराने कानूनी मुकदमे में जीत हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
कन्याः जातक के अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सरकारी योजना से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बुजुर्गो के प्रति आदर सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
वृश्चिकः आर्थिक रूप से जातक को लाभ होने के योग है। सलाह दी जाती है कि धन का संचय करने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर लोगों से बात करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ कर बात करें, कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर संभव प्रयास करेगा।
मकरः जातक शांत स्वभाव के कारण सब का ध्यान आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। बच्चों का मन मौज मस्ती की तरफ अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ बीती जिंदगी की बातें साझा करेंगे।
कुम्भः जातक को नये स्त्रोत से लाभ प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक यात्रा के योग है। अन्य प्रेम सम्बन्ध जातक की प्रतिष्ठा में हानि पहुंचा सकते हैं। निकटतम मित्र के साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की वजह से मानसिक क्लेश रहेगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review