जल्द ही दौड़ेगी मेरठ से दिल्ली तक रैपिड ट्रेन , सहिबाबाद से शताब्दी नगर तक का वायाडक्ट हुआ पूरा

जल्द ही दौड़ेगी मेरठ से दिल्ली तक रैपिड ट्रेन , सहिबाबाद से शताब्दी नगर तक का वायाडक्ट हुआ पूरा

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ मे मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन से शताब्दी नगर के बीच आखिरी वायाडक्ट स्पैन सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया गया है। इस स्पैन की स्थापना के साथ ही इस सेक्शन में निर्माण कार्य अगले पड़ाव में पहुंच गया है। अब साहिबाबाद से शताब्दी नगर स्टेशन तक लगभग 48 किलोमीटर वायाडक्ट तैयार हो गया है। 

इस सेक्शन का आखिरी स्पैन दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेस-वे को पार करने के बाद थोड़ा आगे मेरठ की दिशा में स्थापित किया गया है। मेरठ साउथ स्टेशन से शताब्दी नगर तक इस सेक्शन की लंबाई लगभग 6 किमी है। इस हिस्से में जल्द ट्रैक बिछाने और उसके साथ ट्रैक्शन का कार्य शुरू होगा। इस सेक्शन में मेरठ साउथ स्टेशन के आगे परतापुर, रिठानी और शताब्दी नगर स्टेशन हैं और ये तीनों स्टेशन तेजी से आकार ले रहे हैं।

परतापुर, रिठानी और शताब्दी नगर तीनों स्टेशनों के कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल की स्लैब कास्टिंग पूर्ण हो चुकी है और फिनिशिंग का कार्य तेजी से जारी है। साथ ही इन स्टेशनों में तकनीकी उपकरण कक्षों का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन स्टेशनों में सड़क के दोनों ओर प्रवेश-निकास द्वार बनाए जा रहे हैं, जिनका निर्माण तेजी से प्रगति कर रहा है। साथ ही, एक लेवल से दूसरे लेवल तक सुलभ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं।

हाल ही में, मेरठ में आरआरटीएस कॉरिडोर ने परतापुर में भारतीय रेल लाइन को लगभग 20 मीटर की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक पार किया है। 

नमो भारत संचालन - स्टेज-1: 

नमो भारत ट्रेनों का संचालन स्टेज-1 के तहत गाजियाबाद में आरआरटीएस के 17 किमी लंबे प्रायोरिटी सेक्शन (साहिबाबाद-दुहाई डिपो) में माननीय प्रधान मंत्री द्वारा 20 अक्तूबर 2023 को हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया गया था। इस सेक्शन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल हैं।

नमो भारत संचालन - स्टेज-2: 

प्रयोरिटी सेक्शन से आगे मेरठ साउथ तक 25 किमी का सेक्शन स्टेज-2 है, जिसमें वर्तमान में नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन जारी है और जल्द ही इस सेक्शन में भी नमो भारत ट्रेन सेवाएँ आरंभ होंगी। इस सेक्शन में दुहाई से आगे मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ स्टेशन हैं।

नमो भारत संचालन - स्टेज-3:

नमो भारत संचालन -स्टेज-3 में सहिबाबाद से सराय काले खां दिल्ली की ओर नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होगा। इस सेक्शन में साहिबाबाद से दिल्ली की ओर आनंद विहार, न्यू अशोक नगर, सराय काले खां और जंगपुरा स्टेशन होंगे, जिनमें से आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां स्टेशनों का निर्माण कार्य अंतिम पड़ाव में है। इस सेक्शन में वायडक्ट निर्माण भी अंतिम चरण में है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ से बीच ट्रेनों का संचालन आरंभ होने के बाद साहिबाबाद से दिल्ली की ओर संचालन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 

नमो भारत संचालन - स्टेज-4: 

नमो भारत संचालन -स्टेज-4 में मेरठ साउथ से आगे मेरठ मोदी पुरम डिपो की ओर नमो भारत सेवाएँ आरंभ की जाएंगी। इस सेक्शन में मेरठ साउथ स्टेशन से आगे परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल (भूमिगत), भैंसाली (भूमिगत), बेगमपुल (भूमिगत), एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदी पुरम और मोदी पुरम डिपो स्टेशन होंगे। 

दिल्ली से मेरठ तक पूरे 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का निर्माण तेजी से चल रहा है और सम्पूर्ण कॉरिडोर पर ट्रेनों का संचालन जून 2025 में निर्धारित समयसीमा से पहले किया जा सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram