नौकरी का वादा कर इस ओयो होटल में युवती संग रेप

नौकरी का वादा कर इस ओयो होटल में युवती संग रेप

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने नौकरी के नाम पर ओयो होटल में ले जाकर महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

दरअसल, मुजफ्फरनगर जनपद की रहने वाली संप्रदाय विशेष की महिला वर्तमान समय में पल्लवपुरम में रह रही है। महिला का कहना है कि लगभग एक महीने पहले वह किराए का मकान लेने के लिए कसेरू बक्सर में गई थी। जहां उसकी मुलाकात प्रवेश नाम के युवक से हुई। आरोप है कि किराए का कमरा दिलाने के लिए प्रवेश ने महिला का नंबर ले लिया। हालांकि महिला ने कुछ दिन बाद प्रवेश के कॉल करने पर मकान बदलने की बात से इनकार कर दिया। जिसके बाद प्रवेश महिला की नौकरी लगवाने की बात कहने लगा। महिला का कहना है कि 22 मई को प्रवेश ने नोएडा में नौकरी की बात करने के बहाने महिला को बाईपास पर बुलाया। इसके बाद वह बैठकर बातचीत करने के बहाने महिला को बाईपास स्थित ओरियन होटल में ले गया। जहां आरोपी ने महिला को कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसे सरधना फ्लाईओवर पर छोड़कर फरार हो गया।

बुधवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। जिस पर पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram