बिना NET और PHD के भी बन सकेंगे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, जानिए कैसे?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अब प्रोफेसर (Professor) बनना आसान कर दिया है। हाल ही में अपने एक बैठक में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन ने प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब अब अपने अपने क्षेत्रों में महारथ हासिल करने वाले कॉलेज या यूनिवर्सिटी प्रोफेसर बन पाएंगे। बता दें कि आईआईटी और आईआईएम में पहले से ही एक नियम लागू है।
बिना अकेडमिक डिग्री के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में होंगे प्रोफेसर
आसान भाषा में कहें तो अब बिना अकेडमिक डिग्री के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पदों की नियुक्ति की जाएगी। अब वो व्यक्ति भी लेक्चरर हो पाएगा जिसका नेट एग्जाम या पीएचडी न हुआ हो।
इससे इंजीनियर साइंस मीडिया साहित्य फाइन आर्ट सिविल सर्विस आदि क्षेत्रों में एक्सपर्ट अप कॉलेज और यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बन सकेंगे। हालाकि ऐसे प्रोफेसर महज दो साल तक ही अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
क्या होगा इस पद के मापदंड
प्रोफ़ेसर ऑफ प्रैक्टिस योजना के तहत ऐसे लोग जिन्हें अपने क्षेत्र में कम से कम 15 साल का एक्सपीरियंस हो या जिन लोगों ने अपने प्रोफेशन में अच्छा नाम कमाया हो वही इस पद के लिए योग्य होगा।
यदि उनके पास अच्छा एक्सपीरियंस और प्रोफेशन में विशेषता है तो उन्हें निर्धारित योग्यता से नहीं जांचा जायेगा। हालाकि विश्वविद्यालय खुद से भी कुछ मापदंड निर्धारित कर सकती है।
अभी किस तरह होती है नियुक्ति
अभी यूजीसी ने विश्वविद्यालय या राज्यों की कॉलेज में प्रोफेसर बनने के लिए एक योग्यता निर्धारित की है जिसमें आप जिस विषय में प्रोफेसर बनना चाहते हैं उसी शैक्षिक विषय में नेट और पीएचडी होना जरूरी है। लेकिन इस प्रस्ताव के बाद अब आप बिना नेट पीएचडी के अपने कॉलेज में प्रोफेसर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
बस इतने ही लोग रख सकेगी विश्वविद्यालय
हालांकि प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस योजना में प्रोफेसर पद के लिए नेट और पीएचडी की छूट तो मिली है लेकिन इस पद में उम्मीदवारों को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पूरा पालन करना पड़ेगा। वहीं एक यूनिवर्सिटी में इस पद की संख्या मात्र वहां के 10 फ़ीसदी प्रोफ़ेसर ही होंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review