Tirupati Prasad Row: कोर्ट पहुंचा तिरुपति के लड्डुओं में चर्बी का मामला

Tirupati Prasad Row: कोर्ट पहुंचा तिरुपति के लड्डुओं में चर्बी का मामला

- आरोपों के बाद आंध्र में सियासी घमासान

अमरावती/नई दिल्ली। तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर जारी विवाद आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है। याचिका पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी की ओर से लगाई गई है। 

याचिका में कहा गया है कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पिछली सरकार पर फर्जी आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वाईएसआरसीपी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने हाईकोर्ट की बेंच के सामने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की ओर से तिरुमाला लड्डू प्रसादम के बारे में लगाए गए आरोपों का जिक्र किया गया।

वकील ने अनुरोध किया कि या तो एक मौजूदा न्यायाधीश या हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त एक समिति मुख्यमंत्री द्वारा किए गए दावों की जांच करे। आरोप लगाए गए थे कि प्रसादम में पशु वसा मिलाया गया। बेंच ने सुझाव दिया कि बुधवार 25 सितंबर तक एक जनहित याचिका दायर की जाए। उसी दिन दलीलें सुनी जाएंगी।

आरोप लगे हैं कि आंध्र प्रदेश की पिछली वाईएसआरसीपी की सरकार में प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद को बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया। खुद राज्य के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने ये आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पूरे देश में यह मुद्दा गरमा गया है और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग उठ रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram