साइबर ठगों ने नगर निगम को भी नहीं छोड़ा, सरकारी खाते से उड़ा दिए 99 हजार रूपये
बरेली: बरेली नगर निगम में निगम के बैंक खाते से फर्जीवाड़ा कर करीब हफ्ते भर पहले चेक से 99 हजार से अधिक रुपए समस्तीपुर में निकाल लिए गए। मामले की जानकारी तब हुई जब दोबारा से चेक के माध्यम से निगम के खाते से धनराशि उड़ाने की कोशिश की गई। जब ब्रांच मैनेजर को इसका पता लगा तो उन्होंने तुरंत नगर निगम के लेखाधिकारी को सूचित किया। जिसके बाद कोतवाली में लेखाधिकारी की ओर से तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
दरअसल, नगर निगम बरेली का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में नगर निगम ब्रांच में ही संचालित होता है। गुरुवार को नगर निगम के लेखाधिकारी हृदय नारायण के पास बैंक मैनेजर का फोन पहुंचा उन्होंने बताया कि बिहार के समस्तीपुर में काशीपुर कॉलोनी की इंडियन बैंक में बबिल कुमार के खाते में 99 हजार 257 रुपए दो चेक के माध्यम से निकालने की कोशिश की गई।
चेक को जब लेखा विभाग से वैरिफाई कराया गया तो वह फर्जी निकले। इसके बाद उस खाते की और डिटेल निकाली गई। तो पता चला कि बीते 13 अप्रैल को इसी खाते में दो चेक के माध्यम से 99 हजार 250 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए है। जिसमें पहले चेक से 49 हजार 500 और दूसरे चेक से 49750 रुपए ट्रांसफर किए गए है। मामले में लेखाधिकारी की शिकायत पर इंडियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक मैनेजर और बबिल कुमार पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नगर निगम के लेखाधिकारी हृदय नारायण के मुताबिक किसी भी चेक से भगुतान के लिए चेक पर नगर आयुक्त और लेखाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर होते है। ऐसे में किसी ने फर्जी हस्ताक्षर करके चेक को क्लियर कराया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review