गाडियों के डेकोरेशन का है शौक तो ये सावधानियां भी बर्ते वरना हो जाएगा नुकसान

गाडियों के डेकोरेशन का है शौक तो ये सावधानियां भी बर्ते वरना हो जाएगा नुकसान

New Delhi: कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग अपनी गाडियों को भी एैसे सजाते है जैसे कोई नई नवेली दुल्हन, इस डेकोरेशन के लिए वे कार में कई तरह की एक्सेसरीज लगाते हैं हालांकि कुछ एक्सेसरीज सुरक्षा के नजरिए से कार में लगवाना सही नहीं है. कभी कभी ये बड़े बड़े हादसो को निमंत्रण दे देती है या कोई छोटी दुर्घटना को गंभीर रूप दे देती है ।
कार में कई तरह की एक्सेसरीज लगाई जाती हैं लेकिन कुछ एक्सेसरीज लगाना खतरनाक साबित हो सकता है.
विशेष तौर पर उस समय जब कार किसी दुर्घटना का शिकार हो जाए. आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्सेसरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लगाना सुरक्षा की दृष्टि से बिल्कुल सही नहीं है. कार में इस तरह की एक्सेसरीज कभी नहीं लगानी चाहिए. जानते हैं ये एक्ससरीज कौन सी हैं.
ग्रिल केज भारी धातु का ग्रिल केज कार के फ्रंट में लगवाने का चलन बहुत ज्यादा है. लेकिन इसे लगाना सही नहीं है.
लोग इसे कार के फ्रंट पोर्शन की सुरक्षा के लिए लगाते हैं लेकिन एक्सीडेंट के समय ये कार में बैठे लोगों के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है.
इसकी वजह से कार के एयरबैग खुलने में दिक्कत आ सकती है. जब कार का एक्सीडेंट होता है तो ये मेटल केज सेनर को अलर्ट नहीं करता है जिसके कारण एयर बैग नहीं खुलता है और कार में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आ सकती हैं.डैशबोर्ड एक्सेसरीज कार में नहीं लगानी चाहिए.ये कई बार मेटल की बनी होती हैं.दुर्घटना के समय आपका सिर अगर सही पोजीशन में नहीं है तो ये डैशबोर्ड एक्सेसरीज आपके सिर पर लग सकती हैं, जिससे आपको अधिक चोट आ सकती है.
कार के डैशबोर्ड को हमेशा खाली रखें और और उसमें रबर मैट लगाएं.
कार के फ्रंट में अक्सर लोग डेकोरेटिव हैंगिंग एक्सेसरीज लगता हैं.
ये एक्सेसरीज लगना भी सही नहीं है क्योंकि हैंगिंग एक्सेसरीज एक्सीडेंट के दौरान आपके सिर या गले पर लग सकती हैं.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram